📱Download Our App
चार बच्चों की मां ने खाया जहर

चार बच्चों की मां ने खाया जहर

बिहार के भागलपुर जिले में रहने वाली 35 वर्षीय रजनी देवी ने प्रेमी से ब्रेकअप के बाद जहर खाकर जान दे दी। महिला की दोस्ती तीन साल पहले फेसबुक के जरिये झारखंड राजकुमार साह से हुई थी। गुरुवार को महिला का अपने प्रेमी से विवाद हो गया जिसके चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के चार बच्चे भी है, जिनमें 3 बेटी और बेटा है।

रेलवे कर्मचारी ने ट्रैन से कूदकर की आत्महत्या

रेलवे कर्मचारी ने ट्रैन से कूदकर की आत्महत्या

यूपी के जौनपुर में रेलवे कर्मी कंचन यादव ने चलती ट्रैन से कूदकर आत्महत्या कर ली। कंचन यादव ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी और मायके द्वारा प्रताड़ित करने और एक लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सहित 4 लोगो के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 352 के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा में नवजात की निर्मम हत्या

भीलवाड़ा में नवजात की निर्मम हत्या

भीलवाड़ा शहर से शुक्रवार इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक अज्ञात महिला ने नवजात शिशु का शव सुनसान जगह पर फेक दिया, जिसे आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। मासूम बच्चे के शव दो हिस्सों में बाट दिया था। पुलिस को सुचना मिलते ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

News Source: पत्रिका
सोने का आज भाव ( मध्य प्रदेश ) : 13 दिसंबर 2025 [ दोपहर 12 बजे ]

सोने का आज भाव ( मध्य प्रदेश ) : 13 दिसंबर 2025 [ दोपहर 12 बजे ]

शहर 24K 22K 18K
ग्वालियर, भोपाल ₹133,700 ₹122,558 ₹100,275
रीवा, इटारसी ₹130,510 ₹119,550 ₹97,880
सतना, रतलाम ₹129,530 ₹118,650 ₹97,150
इंदौर ₹123,460 ₹113,172 ₹92,595
जबलपुर ₹114,520 ₹104,900 ₹85,890

नोट – ये रेट/10g बिना GST और बिना मेकिंग चार्ज के है। सोर्स – candere.com

News Source: @ChoteNews रिसर्च
राजगढ़ देवीजी मंदिर से चांदी के आभूषण चोरी

राजगढ़ देवीजी मंदिर से चांदी के आभूषण चोरी

राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग पर स्थित देवीजी के मंदिर में चांदी के तीन छत्र व मुकुट सहित अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी का पता आज सुबह पूजा करने आये एक व्यक्ति को उस समय लगा जब उसे दरवाजे का टाला टुटा मिला। चोरी की सुचना राजगढ़ पुलिस को दे दी गयी है। घटनास्थल की जांच करने के बाद पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
सफलता मिलने से पहले मिलते है ये संकेत

सफलता मिलने से पहले मिलते है ये संकेत

नीम करोली बाबा ले अनुसार हमारे जीवन में अच्छा समय आने से या सफलता मिलने से पहले शुभ संकेत मिलते है। जैसे सपनों में पूर्वजो का दिखना यानि की आपके जीवन से नकारात्मकता समाप्त होने वाली है। साधु-संतों के दर्शन होना भी शुभ मन माना जाता है। साथ ही घर के पास बार-बार गौ माता का आना। इससे आपके जीवन में सफलता व समृद्धि मिलने वाली है।

News Source: आज तक
मंत्रियों के बाघ के देखने पर बवाल

मंत्रियों के बाघ के देखने पर बवाल

MP के पन्ना टाइगर रिजर्व में 5 मंत्री बाघ देखने के लिए निकले, लेकिन विवाद उस समय शुरू हुआ जब 2 हाथियों से घेराबंदी कराई गयी। यह वन्यजीव नियमो का सरेआम उल्लंघन बताया जा रहा है। ऐसे मामले में जल्द ही कार्यवाही होनी चाहिए। मंत्रियो में प्रहलाद सिंह पटेल, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, लखन पटेल और दिलीप अहिरवार का नाम शामिल है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग कोर्ट में सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग कोर्ट में सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को शिलांग कोर्ट में सुनवाई हुई। गवाह बनाई गईं राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी की दो सहेलियां इंदौर से ई-कोर्ट सेवा के ज़रिए पेश हुईं। एक सहेली (दीपांशी) ने सोनम के व्यवहार और राजा से जुड़े सवालों पर बयान दर्ज कराए। बता दें कि सोनम पर अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या करने का आरोप है।

News Source: पत्रिका
अमेरिकी सांसदों ने भारत पर लगाए गए ट्रंप के 50% टैरिफ़ को रद्द करने का रखा प्रस्ताव

अमेरिकी सांसदों ने भारत पर लगाए गए ट्रंप के 50% टैरिफ़ को रद्द करने का रखा प्रस्ताव

तीन अमेरिकी सांसदों (डेबोरा रॉस, मार्क वीजी, और राजा कृष्णमूर्ति) ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% तक लगाए गए टैरिफ़ को रद्द करने की मांग की गई है। सांसदों ने इन टैरिफ़ को अवैध बताते हुए कहा कि ये अमेरिकी उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ डाल रहे हैं और भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को कमजोर कर रहे हैं।

BREAKING : फ्लाइट संकट के बीच इंडिगो पर सबसे बड़ा एक्शन

BREAKING : फ्लाइट संकट के बीच इंडिगो पर सबसे बड़ा एक्शन

इंडिगो संकट पर DGCA ने बड़ा एक्शन लिया है। DGCA ने अपने 4 फ्लाइट इंस्पेक्टर्स को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही इंडिगो को 59 करोड़ के बकाया GST का नोटिस भेजा गया है। DGCA के अलावा प्रतिस्पर्धा आयोग ने भी जांच शुरू कर दी है। फ्लाइट इंस्पेक्टरों का काम सुरक्षा और परिचालन मानकों की निगरानी का होता है। ये एयरलाइनों और कर्मियों का निरीक्षण, ऑडिट और प्रमाणन करके विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें