📱Download Our App
भोपाल का ‘सीरियल कटर मैन’ गिरफ्तार, पोर्न और नशे की थी लत

भोपाल का ‘सीरियल कटर मैन’ गिरफ्तार, पोर्न और नशे की थी लत

भोपाल पुलिस ने खौफ का पर्याय बने ‘सीरियल कटर मैन’ को गिरफ्तार कर लिया है। अश्लील वीडियो और नशे का आदी यह आरोपी राह चलती लड़कियों पर कटर से हमला करता था। 900 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने उसे दबोचा। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

News Source: आज तक
ऐक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ में किया सरेंडर

ऐक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ में किया सरेंडर

25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद आज तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने बार-बार भुगतान के वादे तोड़ने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें मोहलत देने से इनकार कर दिया था। अब राजपाल यादव को ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई 6 महीने की जेल की सजा पूरी करनी होगी ।

ब्रेकिंग न्यूज़ : मेघालय में भीषण धमाका, 16 की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : मेघालय में भीषण धमाका, 16 की मौत

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है । DGP आई नोंगरंग ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं । कई लोगों के फंसे होने की आशंका है ।

कितनी है मिर्जापुर के गुड्डू पंडित ‘अली फजल’ की नेटवर्थ

कितनी है मिर्जापुर के गुड्डू पंडित ‘अली फजल’ की नेटवर्थ

अली फजल ने ‘मिर्जापुर’ में गुड्डू पंडित की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी है । इंडिया टाइम्स के अनुसार अली फजल की नेटवर्थ 33 करोड़ रुपये है । एक्टिंग के अलावा अली फज अपनी वाइफ ऋचा चड्ढा के संग मिलकर पुशिंग बटन स्टूडियोज चलाते हैं । उसके पास BMW 3 Series GT, Mercedes Benz GLE 250 D, Audi A4 जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं ।

व्हाट्सएप स्पैम मैसेज से 96 फीसदी यूजर्स परेशान

व्हाट्सएप स्पैम मैसेज से 96 फीसदी यूजर्स परेशान

व्हाट्सएप पर अनचाहे स्पैम मैसेज ने यूजर्स की नाक में दम कर रखा है। सर्वे में शामिल 96 प्रतिशत लोगों ने माना कि उन्हें रोज बिजनेस अकाउंट्स से फर्जी मैसेज मिलते हैं। इनमें से ज्यादातर मैसेज वित्तीय धोखाधड़ी और लुभावने विज्ञापनों से जुड़े होते हैं।

News Source: नवभारत
जबलपुर की कलाकार की ‘हनुमान चालीसा’ पेंटिंग को श्रीलंका में सम्मान

जबलपुर की कलाकार की ‘हनुमान चालीसा’ पेंटिंग को श्रीलंका में सम्मान

जबलपुर की डॉ. शैलजा सुल्लेरे की अद्भुत ‘कैंडियन शैली’ वाली हनुमान चालीसा पेंटिंग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। श्रीलंका के भारतीय उच्चायोग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘रामायण’ के मुख्य पृष्ठ पर इसे स्थान दिया गया है। विश्व रामायण सम्मेलन में इस अनूठी कलाकृति ने वैश्विक मेहमानों का दिल जीत लिया।

News Source: पत्रिका
प्रयागराज: शब-ए-बरात पर अतीक और अशरफ की कब्र पर चढ़े फूल

प्रयागराज: शब-ए-बरात पर अतीक और अशरफ की कब्र पर चढ़े फूल

प्रयागराज में शब-ए-बरात के मौके पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कब्र पर फूल चढ़ाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कसारी-मसारी कब्रिस्तान में हुई इस गतिविधि ने सनसनी फैला दी है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

News Source: पत्रिका
ब्रेकिंग न्यूज़ : केरल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, चालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ : केरल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, चालक गिरफ्तार

केरल के पलक्कड़ में पुलिस ने तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। एक पिक-अप वैन से जिलेटिन की छड़ों के 100 से अधिक और डेटोनेटर के 20 बक्से जब्त किए गए। चालक सैंथिल को हिरासत में लिया गया है, जिसने बताया कि वह यह सामग्री कोयंबटूर से त्रिशूर की एक खदान में ले जा रहा था।

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर सस्पेंस बरकरार है। एसआईटी ने जांच तेज करते हुए सुई और इंजेक्शन समेत 40 सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस ने पिता वीरमनाथ से तीसरी बार पूछताछ की है और वैज्ञानिक रिपोर्ट का इंतजार है।

News Source: आज तक
बेटे की चाहत में हैवानियत, कानपुर में जबरन गर्भपात और प्रताड़ना

बेटे की चाहत में हैवानियत, कानपुर में जबरन गर्भपात और प्रताड़ना

कानपुर में एक महिला ने ससुराल वालों पर बेटे की चाहत में बार-बार जबरन गर्भपात कराने और दहेज के लिए मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता को घर से निकाल दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें