📱Download Our App
मेष राशिफल : 14 दिसंबर 2025

मेष राशिफल : 14 दिसंबर 2025

आज आप आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यह दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए बहुत शुभ है, इसका लाभ उठाएँ। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है ।
– पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
आज का चाँदी का भाव : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह : 7.30 बजे]

आज का चाँदी का भाव : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह : 7.30 बजे]

चाँदी की शुद्धता कीमत (₹/kg)
999 (99.9%) ₹1,98,000
990 (99.0%) ₹1,96,020
925 (92.5%) ₹1,78,050

ये रेट बिना GST और बिना मेकिंग चार्ज के है। सोर्स – Bullions.co.in

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सोने का आज का भाव ( उत्तर प्रदेश ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

सोने का आज का भाव ( उत्तर प्रदेश ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
आगरा, वाराणसी, गाजियाबाद ₹134,010 ₹122,750 ₹100,510
लखनऊ ₹124,840 ₹114,440 ₹93,630
मेरठ ₹127,900 ₹117,240 ₹95,930

नोट : इन क़ीमतों में GST और मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है। सोर्स – candere.com

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सोने का आज का भाव ( बिहार ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

सोने का आज का भाव ( बिहार ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
गया, मुंगेर, पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, छपरा ₹134,010 ₹122,750 ₹100,510
भागलपुर, दरभंगा ₹133,490 ₹122,366 ₹100,118

नोट : इन क़ीमतों में GST और मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है। सोर्स – candere.com

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग : शरीफ उस्मान हादी पर फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

ब्रेकिंग : शरीफ उस्मान हादी पर फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्तापलट कराने वाले उनके विरोधी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को ढाका में दिनदहाड़े दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने सिर में पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी। यह घटना आम चुनावों की घोषणा के ठीक अगले दिन हुई। गंभीर रूप से घायल हादी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

वैभव सूर्यवंशी की 171 रन की पारी ICC रिकॉर्ड में क्यों नहीं गिनी गई?

वैभव सूर्यवंशी की 171 रन की पारी ICC रिकॉर्ड में क्यों नहीं गिनी गई?

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ 171 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन यह ICC रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हुई। इसका मुख्य कारण ICC का नियम है। एशिया कप में, यूथ वनडे का दर्जा केवल उन मैचों को मिलता है, जिनमें दोनों टीमें टेस्ट खेलने वाले देश हों। चूंकि यूएई एक एसोसिएट देश है, इसलिए यह मुकाबला आधिकारिक यूथ वनडे नहीं माना गया।

मेसी के इवेंट में बवाल पर सीएम ममता ने जारी किया पहला बयान

मेसी के इवेंट में बवाल पर सीएम ममता ने जारी किया पहला बयान

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के स्वागत समारोह के दौरान हुए भारी बवाल और अव्यवस्था पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि फुटबॉल प्रेमियों को मेसी की ठीक से झलक नहीं मिल पाई। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने का आश्वासन दिया।

News Source: जागरण
बेलारुस पर काम आया ट्रंप का प्रयास

बेलारुस पर काम आया ट्रंप का प्रयास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको के बीच हुई वार्ता के बाद, बेलारूस ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एलेज बियालियात्स्की समेत 123 राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया। यह रिहाई अमेरिका द्वारा बेलारूस के पोटाश निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने की शर्त पर हुई है। इसे ट्रम्प के प्रयास की सफलता कहा जा रहा है।

News Source: जागरण
एलन मस्क के पोस्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एलन मस्क के पोस्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अगर आपके पास गर्भाशय (womb) है, तो आप महिला हैं।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने इसे महिला होने की पहचान को केवल जैविक आधार तक सीमित करने के लिए अपमानजनक बताया, जबकि समर्थकों ने इसे बुनियादी जीव विज्ञान बताया।

News Source: जागरण
सरकार का बड़ा फ़ैसला, ऑनलाइन क्लासेज, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम…

सरकार का बड़ा फ़ैसला, ऑनलाइन क्लासेज, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम…

दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर (AQI 450+) को देखते हुए GRAP-4 के तहत कई सख्त कदम उठाए गए हैं । दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफ़िस के लिए वर्क फ्रॉम होम ( WFH ) लागू करने का निर्देश दिया है । इसके अलावा, सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके ।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें