📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

ब्रेकिंग न्यूज़ : नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है । बीजेपी ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमताओं को देखते हुए लिया गया है । इस नियुक्ति को राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है ।

News Source: आज तक
‘मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म, शाह के हाथ कांपते हैं’

‘मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म, शाह के हाथ कांपते हैं’

कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ और लोकतंत्र को बचाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन किया। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए BJP पर हमला बोला और कहा कि ‘मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म’ हो गया है और अमित शाह के हाथ कांपते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और देश को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया ।

BREAKING : 2 लाख के पार पहुंचकर अचानक धड़ाम हुई चाँदी

BREAKING : 2 लाख के पार पहुंचकर अचानक धड़ाम हुई चाँदी

चाँदी की कीमतों में बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने पहली बार ₹2,01,615 प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड हाई छुआ । हालांकि, इस रिकॉर्ड को छूने के बाद अचानक कीमतें टूटीं और एक झटके में यह अपने हाई से ₹9,000 प्रति किलो तक सस्ती होकर ₹1,92,615 पर बंद हुई ।

News Source: आज तक
मुंबई पहुंचे लियोनेल मेसी, ये है आज का शेड्यूल

मुंबई पहुंचे लियोनेल मेसी, ये है आज का शेड्यूल

लियोनेल मेस्सी अपने ‘GOAT’ इंडिया टूर के दूसरे चरण के लिए मुंबई पहुँच चुके हैं।

  • 3:30 pm: क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल कप में हिस्सा लेना
  • 4:00 pm: सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच
  • 4:55- 6:30 pm: MS Dhoni या करिश्मा कपूर के साथ वानखेड़े स्टेडियम में इवेंट, फ़ुटबॉल क्लिनिक और उसके बाद चैरिटी फैशन शो
  • इसी दौरान मेसी सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली और रोहित शर्मा से मुलाकात करेंगे
UP BJP में बड़ा बदलाव, पीयूष गोयल ने की अध्यक्ष की घोषणा

UP BJP में बड़ा बदलाव, पीयूष गोयल ने की अध्यक्ष की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। यह औपचारिक ऐलान आज लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में किया गया। पंकज चौधरी निर्विरोध चुने गए हैं, क्योंकि नामांकन प्रक्रिया में उनके अलावा किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। वह महराजगंज संसदीय क्षेत्र से 7 बार के सांसद हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
Video : शादी से 2 घंटे पहले आशिक से मिलने पहुंची दुल्हन, गले लगकर खूब रोई

Video : शादी से 2 घंटे पहले आशिक से मिलने पहुंची दुल्हन, गले लगकर खूब रोई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी से ठीक 2 घंटे पहले अपने भाई की मदद से पुराने प्रेमी से आखिरी बार मिलने पहुंची । वीडियो में दुल्हन भावुक होकर प्रेमी के गले लगकर रोती दिखी, जिससे इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है । कुछ यूजर्स ने दुल्हन के इस कदम पर हैरानी जताई है ।

ब्रेकिंग न्यूज़ : समुद्र किनारे त्योहार मना रहे लोगों पर फायरिंग, 10 की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : समुद्र किनारे त्योहार मना रहे लोगों पर फायरिंग, 10 की मौत

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित मशहूर बॉन्डी बीच पर जश्न मना रहे लोगों पर दो लोगो ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हो गए । पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है । सुरक्षा हालात को देखते हुए यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज ने यहूदी समुदाय के लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है ।

आज की ख़ास खबरें

आज की ख़ास खबरें

  • वोट चोरी के ख़िलाफ़ रामलीला मैदान में कोंग्रेस बड़ी रैली, राहुल-खड़गे होंगे शामिल
  • पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पुआल में आग लगने से दो मासूमों की जलकर मौत
  • WWE से रिटायर हुए सुपरस्टार जॉन सीना, फैन्स को किया सैल्यूट
  • U19 : : भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 241 का टार्गेट
News Source: @ChoteNews रिसर्च
नेपाल में भारतीयों के नाम 10 हज़ार एकड़ से ज्यादा ज़मीन

नेपाल में भारतीयों के नाम 10 हज़ार एकड़ से ज्यादा ज़मीन

एक रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में भारतीय नागरिकों के नाम अब भी 10 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन दर्ज है। हालांकि नए कानूनों और स्थानीय विरोध के कारण इस संपत्ति पर संकट बढ़ता जा रहा है। काठमांडू और तराई क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बातचीत जरूरी होगी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
वैष्णो देवी मंदिर : श्रद्धालु घटे, इस साल 20 लाख कम पहुंचे

वैष्णो देवी मंदिर : श्रद्धालु घटे, इस साल 20 लाख कम पहुंचे

जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार करीब 20 लाख श्रद्धालु कम पहुंचे हैं। होटल और लॉज खाली पड़े हैं, जिससे स्थानीय कारोबार प्रभावित हुआ है। खराब मौसम, यात्रा खर्च और सुरक्षा कारणों को इस गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें