📱Download Our App
कन्या राशिफल : 15 दिसंबर 2025

कन्या राशिफल : 15 दिसंबर 2025

आज आप खुद को बेहतर बनाने के लिए समय देंगे। आत्मनिरीक्षण करना आपके लिए फायदेमंद होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है।
– पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सिंह राशिफल : 15 दिसंबर 2025

सिंह राशिफल : 15 दिसंबर 2025

आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें।
– पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कर्क राशिफल : 15 दिसंबर 2025

कर्क राशिफल : 15 दिसंबर 2025

आज आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, बाहर के खाने से बचें। अपने काम को कल पर न टालें।
– पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मिथुन राशिफल : 15 दिसंबर 2025

मिथुन राशिफल : 15 दिसंबर 2025

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते बन सकते हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
– पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
वृषभ राशिफल : 15 दिसंबर 2025

वृषभ राशिफल : 15 दिसंबर 2025

विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के लिये दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। राजनीतिक विषयों पर चर्चा में समय बीतेगा। गुप्त शत्रुओं को लेकर परेशान हो सकते हैं।
– पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मेष राशिफल : 15 दिसंबर 2025

मेष राशिफल : 15 दिसंबर 2025

आज आपका व्यवहार थोड़ा कठोर हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हों। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
– पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
आज है सफला एकादशी, व्रत करने से मिलेंगे ये लाभ

आज है सफला एकादशी, व्रत करने से मिलेंगे ये लाभ

पौष मास के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी का व्रत आज (सोमवार, 15 दिसंबर 2025) रखा जा रहा है । इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि यह व्रत रखने से जीवन के सभी कार्य सफल होते हैं और श्रीहरि की कृपा से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। व्रत का पारण कल, 16 दिसंबर 2025 को सुबह 07:07 बजे से 09:11 बजे के बीच होगा।

News Source: आज तक
IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया Cold Wave अलर्ट, देखें

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया Cold Wave अलर्ट, देखें

IMD ने 15 और 16 दिसंबर के लिए Cold Wave का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेलंगाना और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की संभावना है। इसके अतिरिक्त, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 15 दिसंबर को भीषण शीतलहर की आशंका है। वहीं, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में जमीन मालिक-सरपंच पर बड़ी कार्यवाही

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में जमीन मालिक-सरपंच पर बड़ी कार्यवाही

गोवा के ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब अग्निकांड की जाँच कर रही मजिस्ट्रेट समिति ने बड़ी कार्रवाई की है। समिति ने क्लब के मूल जमीन मालिक प्रदीप घड़ी अमोणकर और अर्पोरा-नगोआ के सरपंच रोशन रेडकर से देर रात तक कड़ी पूछताछ की। इस अग्निकांड के बाद सरकार ने कई अन्य अवैध क्लबों को भी सील कर दिया है और मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

कौन है नितिन नबीन जो बने है भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष?

कौन है नितिन नबीन जो बने है भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष?

नितिन नबीन बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं । वे वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं । उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी और ओडिशा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है । वे चार बार से बांकीपुर से विधायक हैं । अब BJP ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें