📱Download Our App
दिल्ली वालो को नहीं मिलेगी ‘तंदूरी रोटी’

दिल्ली वालो को नहीं मिलेगी ‘तंदूरी रोटी’

दिल्ली में बढ़ रहे प्रदुषण को देखते हुए DPCC ने होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड स्टॉलों में कोयला और लकड़ी से चलने वाले तंदूर पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। एयर एक्ट, 1981 की धारा 31(A) के तहत सभी कमर्शियल किचनो में गैस या बिजली जैसे साफ ईंधन का इस्तेमाल करना होगा। जिसका मतलब है कि दिल्ली में तंदूर वाली रोटी नहीं मिलेगी।

क्रिसमस में इन रंगो का होता है काफी महत्त्व

क्रिसमस में इन रंगो का होता है काफी महत्त्व

ईसाई समुदाय के लोग हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते है। क्रिसमस में हरा, लाल और सफेद रंग को बहुत पारंपरिक माना जाता है। जिसमे हरा रंग उम्मीद और जिंदगी का प्रतीक है, लाल रंग प्यार और बलिदान दिखाता है, जबकि सफेद रंग शांति और पवित्रता का संकेत देता है। इन्ही रंगो से क्रिसमस के दिन घरों, चर्च और बाजार को सजाया जाता है।

शॉर्टकट के चक्कर में गूगल मैप ने पहुंचाया कपल को गलत रास्ते

शॉर्टकट के चक्कर में गूगल मैप ने पहुंचाया कपल को गलत रास्ते

कई बार गूगल मैप भी गलत रास्ते पर ले जाता है। ऐसे ही एक एक बंगाली दंपती को गूगल मैप भारी पड़ गया है। झारखंड के धनबाद में रहने वाले बंगाली कपल ने शॉर्टकट के लिए मैप का सहारा लिया, लेकिन वे पश्चिम बंगाल में जंगल के कीचड़ भरे रास्ते में पहुंच गए। उनकी थार कार फंस गई और इंजन गर्म होने से उसमें आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

असम–तमिलनाडु चुनावों के लिए प्रभारी तय

असम–तमिलनाडु चुनावों के लिए प्रभारी तय

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमे की तमिलनाडु में चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गयी है, साथ ही अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल सह-प्रभारी होंगे। असम चुनाव के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ सुनील शर्मा और दर्शना जारडोश सह-प्रभारी रहेंगी।

रिश्ता टूटने पर नाराज युवक ने उठाया गलत कदम

रिश्ता टूटने पर नाराज युवक ने उठाया गलत कदम

बांसवाड़ा में एक अजीब सी घटना सामने आई है। जिसमे रिश्ता टूटने पर 2 सिरफिरे प्रेमियों ने युवक और उसके पिता पर फायरिंग और चाकूबाजी करवाई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसमे से एक को रिमांड पर लिया तो दूसरे को जेल दिया है। पूछताछ में बताया कि उसने शूटरों को बुलाया और 5 लाख देने का लालच दिया था।

News Source: पत्रिका
घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा

घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नेशनल हाईवे 9 पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा गाड़िया आप में टकरा गयी। जिसमे करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इससे पहले भी घने कोहरे की वजह से तीन लोगो की मौत हो चुकी है और 40 से अधिक लोग घायल हो चुके है।

ऑनलाइन ठगी! 5 ग्राम सोने का सिक्का मंगाया, पैकेट खोला तो निकला 1 रुपये का सिक्का

ऑनलाइन ठगी! 5 ग्राम सोने का सिक्का मंगाया, पैकेट खोला तो निकला 1 रुपये का सिक्का

ऑनलाइन शॉपिंग में ग्राहक के साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई! शख्स ने स्विगी इंस्टामार्ट से 5 ग्राम सोने का सिक्का ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी पर पार्सल खोला तो अंदर महज़ 1 रुपये का सिक्का मिला। ग्राहक ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया।

News Source: आज तक
Jio के करोड़ों यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट: तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च

Jio के करोड़ों यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट: तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च

नए साल 2026 से पहले Jio ने ग्राहकों को तगड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने ‘Happy New Year 2026’ नाम से तीन धांसू प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। इनमें सबसे खास एनुअल प्लान ₹3,599 का है, जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी, डेली 2.5GB डेटा और सबसे बड़ा फायदा 18 महीने का Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है।

News Source: जागरण
चांदी के दाम में 3000 रुपये का उछाल

चांदी के दाम में 3000 रुपये का उछाल

सप्ताह के पहले दिन सोमवार भी चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। आज के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर खुलने के साथ ही चांदी 3000 रुपये के आस-पास उछल गई। बाजार खुलते ही आज का रेट 1,95,825 रुपये हो गया है, जो की शुक्रवार को 1,92,851 रुपये था। जिसका मतलब है कि चांदी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन ही और महंगी हो गयी है।

News Source: आज तक
मेसी के इवेंट में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की हुई किरकिरी, वीडियो वायरल

मेसी के इवेंट में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की हुई किरकिरी, वीडियो वायरल

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेसी के इवेंट के दौरान बॉलीवुड ऐक्टर अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को दर्शकों की जोरदार हूटिंग का सामना करना पड़ा । भीड़ मेसी के लिए आई थी और उन्होंने मंच पर दोनों एक्टर्स का स्वागत नहीं किया । सम्मान समारोह के दौरान हुई इस हूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें