📱Download Our App
कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर ? राहुल गांधी के साथ हुई मीटिंग

कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर ? राहुल गांधी के साथ हुई मीटिंग

बिहार चुनाव में 0 सीट जीतने के बाद जनसुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी ने मुलाकात की। ऐसे में PK के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। खबर है कि दिल्ली के 10 जनपथ में करीब डेढ़ घंटे तक राहुल और PK के बीच बातचीत हुई। इस दौरान प्रियंका गांधी भी वहीं मौजूद थीं। इससे पहले PK ने प्रियंका से भी करीब 2 घंटे की मुलाकात की थी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
2026 में होली कब है? नोट कर लें होलिका दहन की तारीख और शुभ मुहूर्त

2026 में होली कब है? नोट कर लें होलिका दहन की तारीख और शुभ मुहूर्त

साल 2026 में होली का त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों में उत्साह है। पंचांग के अनुसार, रंगों का यह त्योहार 13 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले, 12 मार्च, गुरुवार को होलिका दहन होगा।

एकादशी पर चावल क्यों नहीं खाते लोग

एकादशी पर चावल क्यों नहीं खाते लोग

सनातन धर्म में एकादशी के दिन चावल नही खाते है, क्युकि मान्यता है कि चावल की उत्पत्ति महर्षि मेधा के शरीर के अंश हुई थी, इसी दिन उन्होंने प्राण त्यागे थे। यही कारण है कि एकादशी के दिन चावल खाने की मनाही की जाती है। साथ ही चावल में पानी ज्यादा होने से शरीर और मन पर असर पड़ता है इस वजह से भी चावल नही खाना चाहिए।

News Source: पत्रिका
इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद वकील ने दी जान

इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद वकील ने दी जान

ग्वालियर में महिला SI प्रीति जादौन और हाईकोर्ट वकील मृत्युंजय पांच साल से लिव इन में एक साथ रह रहे थे, दोनों तलाकशुदा थे। 12 दिसंबर की रात वकील ने महिला एसआई को थाने के आरक्षक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया, तभी दोनों में विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट करके वकील ने की खुदकुशी कर ली।

रात का बासी आटा क्यों है अशुभ ?

रात का बासी आटा क्यों है अशुभ ?

शास्त्रों के अनुसार घर की रसोई में रात का बचा आटा यानी बासी रोटी अशुभ माना जाता है। बासी रोटी खाने से आलस, चिड़चिड़ापन और नकारात्मकता बढ़ने लगती है। ताजे आटे से ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है। बासी आटे को राहु से जोड़ा गया है, इसलिए हमेशा ताजे आटे से भोजन तैयार किया जाए।

बाइक-कार की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत

बाइक-कार की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत

नगरफोर्ट के उनियारा-गुलाबपुरा हाईवे पर तेज रफ़्तार कार ने दो बाइक सवार युवको को टक्कर मार दी। जिससे सचिन मीणा और नरेश मीणा की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
दुःख की बात है कि सचिन और नरेश अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे।

News Source: पत्रिका
नए साल से पहले Jio का धमाका, इन प्लान पर मिलेगा सबकुछ फ्री

नए साल से पहले Jio का धमाका, इन प्लान पर मिलेगा सबकुछ फ्री

टेलीकॉम कंपनी JIO ने अपने सभी यूजर्स के लिए एक खुशखबरी दी है। सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए New Year 2026 बहुत खास होने वाला है। क्यूंकि कंपनी ने कुछ रिचार्ज प्लान यूजर्स के लिए लांच किए है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए ₹500, ₹3,599 और ₹103 के प्लान लांच किए जिसमे 5G डेटा, OTT ऐप्स और 18 महीने का Google Gemini Pro AI फ्री मिल रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
आज रात तक कर ले ये काम, नहीं तो सीधे 30 दिन बाद

आज रात तक कर ले ये काम, नहीं तो सीधे 30 दिन बाद

हिंदू धर्म शास्त्रों में खरमास को अशुभ माना जाता है, इस समय शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किये जाते है। इस साल का खरमास कल से शुरू होने वाला है, इसलिए कल से 30 दिनों तक कोई शुभ और मांगलिक काम नहीं होंगे। खरमास की शुरुआत कल यानी 16 दिसंबर की रात 10 बजकर 19 मिनट से होगी।

पहलगाम अटैक पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट

पहलगाम अटैक पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट

पहलगाम आतंकी हमले को 8 महीने पुरे हो चुके है, जिसके बाद NIA ने जम्मू की अदालत में चार्जसीट दाखिल की है। रिपोर्ट के अनुसार हमले में तीन आतंकियों को ऑपरेशन महादेव में मार गिराया था। इसके साथ में आतंकियों को मदद देने वाले तीन ओवरग्राउंड वर्कर्स को भी आरोपी बनाया गया है। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी।

चाइनीज मांझा इस्तेमाल करने पर होगी क़ानूनी कार्यवाही

चाइनीज मांझा इस्तेमाल करने पर होगी क़ानूनी कार्यवाही

भटिंडा के जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 और पशु क्रूरता निवारण एक्ट 1960 के तहत पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन से बने चाइनीज मांझा डोर की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। यह आदेश 31 जनवरी, 2026 तक लागू रहने वाला है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें