
वीडियो : ब्राजील में तूफान का कहर, तिनके की तरह ढह गई फेमस ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’
ब्राजील के गुआइबा शहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे दिखाया गया है की तूफानी हवाओं के कारण स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की 24 मीटर ऊंची प्रतिकृति गिर गई। यह हादसा रविवार को दोपहर में रिटेल स्टोर की पार्किंग में हुआ। गनीमत रही कि इलाके में कोई मौजूद नहीं था और कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी ढांचे के गिरने की जांच कर रहे हैं।







