
राणा बलाचौरिया के साजिशकर्ता का एनकाउंटर
राणा बलाचौरिया हत्याकांड के आरोपी हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू को पुलिस ने लालड़ू के पास अंबाला हाईवे पर घेर लिया था। पुलिस को देखते ही उसने अपनी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में हरपिंदर को भी गोली लग गयी। और बाद में उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।







