📱Download Our App
सीरियल रेपिस्ट को चौथी बार में आजीवन कारावास की सजा

सीरियल रेपिस्ट को चौथी बार में आजीवन कारावास की सजा

उत्तर प्रदेश में बहराइच की पॉक्सो कोर्ट ने सीरियल रेपिस्ट अविनाश पाण्डेय को चौथी बार में आजीवन कारावास की सजा सुना दी। सतह ही उसे 2 लाख 40 हजार का जुर्माना भी देना पड़ेगा। साल 2024 में गिरफ्तार अविनाश सुजौली इलाके में मासूम बच्चियों को रेप का शिकार बनाता था। इससे पहले भी तीन मामलो में उसे सजा मिल चुकी है।

मैच रद्द होने पर शशि थरूर ने BCCI पर साधा निशाना

मैच रद्द होने पर शशि थरूर ने BCCI पर साधा निशाना

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी20 मैच कल घने कोहरे की वजह से रद्द हो गया। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से मैच शेड्यूल करवाने का कहा। उन्होंने आगे कहा ‘इस दिसंबर 15 से 15 जनवरी के बीच केरल में मैच होना चाहिए’। राजीव शुक्ला ने कहा, इस पर हम विचार करेंगे अब सारे मैच केरल में तो नहीं कर पाएंगे न।

आजम खान को मिली राहत, कोर्ट ने किया बरी

आजम खान को मिली राहत, कोर्ट ने किया बरी

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर साल 2019 में भड़काऊ भाषण के आरोप में कांग्रेस नेता फैसल लाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमे की आज कोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। वर्तमान में आजम खान जेल में बंद है, उन्हें 17 नवंबर 2025 को एक दूसरे मामले में 7 साल की सजा सुनाई गयी थी।

News Source: न्यूज़ 24
पौष अमावस्या पर इन 3 उपायों से पितृ दोष होगा कम

पौष अमावस्या पर इन 3 उपायों से पितृ दोष होगा कम

कल यानि 19 दिसंबर 2025 को साल की आखिरी अमावस्या है, जिसे पौष अमावस्या कहते है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा और दीया जलाने से पितृ दोष कम होता है। पितर को खुश करने के लिए पीपल के पास घी का दीया और सफेद मिठाई रखना चाहिए। अगर बार-बार समस्याएं आ रही है तो नदी में स्नान कर अनाज, कपड़े और तिल का दान करे। इससे पुरे वंश का कल्याण होगा।

News Source: न्यूज़ 24
लोकसभा में विरोध के बीच ‘VB-जी राम जी’ बिल पास

लोकसभा में विरोध के बीच ‘VB-जी राम जी’ बिल पास

आखिर आज 18 दिसंबर 2025 को लोकसभा में भारी विरोध के बीच VB-G-RAM-G बिल पास हो गया। इस बिल से पास होने पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और बिल को फाड़कर फेक दिया। सदन का माहौल काफी बिगड़ चूका था, इस वजह से कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले बुधवार को जी राम जी बिल पर 14 घंटे चर्चा हुई थी।

इंदौर में खुलेगा पहला ‘जेन-जी पोस्ट ऑफिस’

इंदौर में खुलेगा पहला ‘जेन-जी पोस्ट ऑफिस’

20 दिसंबर को मध्यप्रदेश में पहला जेनरेशन-जी पोस्ट ऑफिस आईआईएम इंदौर परिसर में शुरू होने जा रहा है। जिसमे आपको डिजिटल ट्रांजेक्शन, इंटरनेट बैंकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जिसका उद्देश्य आज के युवाओं को पोस्ट ऑफिस से जोड़ना है। खास बात यह है कि यहां कैफे भी होगा, ताकि लोग आरामदायक माहौल में सेवाओं का इस्तेमाल कर सकें।

JCB ने ली 8 वर्षीय बच्चे की जान, BJP विधायक धरने पर

JCB ने ली 8 वर्षीय बच्चे की जान, BJP विधायक धरने पर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक आठ साल के बच्चे को जेसीबी ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगो ने सड़क पर जाम लगा दिया। कैंट से बीजेपी विधायक सौरव श्रीवास्तव शव को गोद में रखकर धरने पर बैठ गए। इस बीच एसडीएम पहुंचे, लेकिन विधायक ने सभी के सामने उनकी क्लास लगा दी।

BREAKING NEWS : चांदी के दाम में जोरदार उछाल

BREAKING NEWS : चांदी के दाम में जोरदार उछाल

आजकल सोने-चांदी के दामों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज की बात करे तो चाँदी सारे रिकॉर्ड तोड़ आल टाइम हाई पर पहुंच चुकी है। आज चांदी की कीमत 1,609 रूपए की बढ़त के साथ 2,08,100 रूपए पहुंच चुकी है। चांदी की कीमत में इतना उछाल आना इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेश दोनों का नतीजा है।

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए करिए ये योगासन

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए करिए ये योगासन

आजकल हर व्यक्ति कब्ज की समस्या से झूझ रहा है और ये एक आम समस्या हो गई है। योग स्पेस्लिस्ट रामदेव बाबा ने कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताया है जिससे आपकी कब्ज की समस्या हमेसा के लिए दूर हो जाएगी। उनका कहना है की पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन, नौकासन और सेतुबंधासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और पाचन सुधारते हैं। इन योगासन को सही तरीके से करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

केले के पत्तो से जुड़े इन उपाय से चमक उठेगी आपकी किस्मत

केले के पत्तो से जुड़े इन उपाय से चमक उठेगी आपकी किस्मत

हमारे हिन्दू धर्म के लोग केले के पेड़ और पत्तो को बहुत शुभ मानते है, और इन्हे भगवान विष्णु व बृहस्पति को अर्पित किया जाता है। शास्त्रों में लिखा है की केले के पत्ते से किए गए उपायों से नकारात्मक ऊर्जा, विरोधी बाधा, वैवाहिक समस्याएं और आत्मविश्वास की कमी दूर हो सकती है। यह उपाय कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने बताया है, जिनसे व्यक्ति को समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें