
फोन पर बात करते ड्राइवर ने पिकअप से मासूम को कुचला, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर चाई-3 में पिकअप चालक की लापरवाही से एक मासूम बच्चा गाड़ी की चपेट में आ गया । फोन पर बात करते हुए चालक ने सड़क पर खेल रहे बच्चे को नहीं देखा । हादसे के तुरंत बाद चालक ने गाड़ी रोकी और घायल बच्चे को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, इलाज के बाद बच्चा सुरक्षित है । यह घटना एक माह पुरानी बताई जा रही है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।







