📱Download Our App
रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका, 500+ पदों पर निकली भर्ती

रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका, 500+ पदों पर निकली भर्ती

रेलवे में नौकरी करने वालो के लिए अच्छी खबर है, RCF ने आईटीआई पास करने वाले छात्रों के लिए अप्रेंटिस के 500+ पदों पर भर्ती निकाली है। मैकेनिस्ट, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, पेंटर, कारपेंटर जैसे ट्रेड्स वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। योग्यता के लिए 10वी पास होना जरूरी है और उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

गुटखा थूकने पर दो पक्षों में विवाद, एक युवक की मौत

गुटखा थूकने पर दो पक्षों में विवाद, एक युवक की मौत

अंबेडकरनगर के सम्मनपुर क्षेत्र में घर के बाहर गुटका खाकर थूकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाह इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी और शैलेश नामक युवक की मौत हो गयी। साथ ही 6 से ज्यादा लोग घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अभी भी गांव में तनाव की स्तिथि बनी हुई है।

घने कोहरे में ड्राइव करते वक्त न करें ये गलतियां

घने कोहरे में ड्राइव करते वक्त न करें ये गलतियां

सर्दियों के दिनों में घने कोहरे की वजह से ड्राइविंग करना बहुत खतरनाक होता है। ऐसे में गाड़ी धीरे चलनी चाहिए। काँच साफ़ रखने के लिए फ्रंट और रियर डिफॉगर ऑन रखें। साथ ही कोहरे में हाई हेडलाइट की जगह फॉग लैंप या लो बीम हेडलाइट जलाएं। सबसे खास बात ओवरटेक नहीं करना चाहिए। आगे चल रही गाड़ी से गैप बनाकर चले, ताकि अचनाक ब्रेक लगने पर एक्सीडेंट न हो।

News Source: न्यूज़ 24
BSNL ने निकाला सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान

BSNL ने निकाला सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी अब जियो, एयरटेल को रिचार्ज के मामले में टक्कर दे रहा है। BSNL ने भी अपने यूजर्स के लिए एक सस्ता प्रीपेड प्लान लांच किया। यह प्लान सिर्फ 1499 रुपये का है जिसमे अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 10 एसएमएस और कुल 32GB डेटा मिल रहा है। इस प्लान की वेलिडिटी 300 दिन की रहेगी। करीब 5 रुपये प्रतिदिन खर्च में यह प्लान नंबर एक्टिव रखने के लिए किफायती विकल्प है।

News Source: न्यूज़ 24
रेलवे क्रॉसिंग न होने से महिला की मौत

रेलवे क्रॉसिंग न होने से महिला की मौत

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्बर बजहा गांव में रेलवे ट्रैक नहीं है जिस वजह से वहां अक्सर हादसे होते रहते है। आज सुबह भी इस ट्रैक पर एक 52 वर्षीय महिला की तेजरफ्तार ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। गांव वालो का कहना है कि अगर आज सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था होती, तो शायद महिला की जान बच जाती।

कोहरे ने ली एडीशनल SHO की जान

कोहरे ने ली एडीशनल SHO की जान

पंजाब के गुरदासपुर में जिले के एडीशनल एसएचओ सुलखन राम की अचनाक तबियत खराब हो गयी। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से अमृतसर भेजने का निर्णय लिया। अमृतसर जाते समय घने कोहरे की वजह से एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गयी। और इस हादसे में सुलखन राम की मौके पर ही मौत हो गई।

News Source: जागरण
यूक्रेन की बड़ी कामयाबी, नष्ट किए दो S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

यूक्रेन की बड़ी कामयाबी, नष्ट किए दो S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

पिछले 45 महीने से रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और अभी भी यह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस के हमले से यूक्रेन में कई लोगो की मौत हो चुकी है और कई शहर तबाह हो गए है। इसके जवाब में आज यूक्रेन ने रूस के बेलगोरोड शहर में रूसी सेना के दो S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को मार गिराया। यह तो पकिस्तन भी भारत के खिलाफ नहीं कर पाया था।

Vastu Tips : जाने किस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाना है शुभ?

Vastu Tips : जाने किस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाना है शुभ?

हिंदी धर्म में पूवजो की मृत्यु के बाद उनकी तस्वीर को घर में लगाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दक्षिण पश्चिम दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगानी चाहिए। इस दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है, तस्वीर इस तरह से लगाना चाहिए की उसे देखने वाले का मुँह दक्षिण दिशा में रहे। दक्षिण दिशा यमराज और पितरों की दिशा मानी जाती है।

सांड को बचाने में नहर में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत

सांड को बचाने में नहर में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत

दरभंगा के नेहरा इलाके में घने कोहरे की वजह से एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमे कार में सवार तीन दोस्त अचानक सड़क पर आए सांड को बचाने लगे, तभी गाड़ी कंट्रोल से बाहर होकर 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में एक ही गांव के शंभू, अजय और सुजीत की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने युवको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Pariksha Pe Charcha 2026 : अब तक हो चुके 1 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 : अब तक हो चुके 1 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए अब तक 1,09,65,247 रजिस्ट्रेशन हो चुके है। अगर आप इसमें शामिल होना चाहते है तो ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अभी तक के आकड़ो में छात्रों की संख्या 1,01,62,482, शिक्षक की संख्या 7,00,277 और अभिभावक की संख्या 1,02,488 है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 11 जनवरी, 2026 है।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें