📱Download Our App
असम : ट्रेन हादसे में 8 हाथियों की मौत

असम : ट्रेन हादसे में 8 हाथियों की मौत

असम के होजाई जिले में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे सैरांग से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई। यह हादसा जंगल इलाके में हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की कर रही है।

News Source: नवभारत
होटल में मिला खरगोन थाना प्रभारी का संदिग्ध हालत में शव मिला

होटल में मिला खरगोन थाना प्रभारी का संदिग्ध हालत में शव मिला

मध्य प्रदेश के धार में खरगोन के थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला है। वह उर्स मेले में ड्यूटी के लिए धार आए थे। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है; पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

News Source: जागरण
असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 5 डिब्‍बे पटरी से उतरे

असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 5 डिब्‍बे पटरी से उतरे

आज सुबह – सुबह असम में एक भीषण रेल हादसा हुआ है, जहाँ सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के एक झुंड से टकरा गई । इस टक्कर के कारण ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कम से कम 8 हाथियों की मौत की खबर है । गनीमत रही कि ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं।

iPhone 17 Pro खरीदने का सही मौका, ₹49,500 तक की बचत

iPhone 17 Pro खरीदने का सही मौका, ₹49,500 तक की बचत

अगर आप भी नया आईफोन लेने का मन बना रहे हैं, तो अमेजन की यह डील आपके लिए ही है। ₹1,34,900 की कीमत वाला iPhone 17 Pro अब एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट के बाद महज ₹85,500 में आपका हो सकता है। पुराने फोन पर ₹49,500 तक की भारी छूट मिल रही है।

हिमाचल की मीना ने छोड़ी मास्टरनी की नौकरी, फूलों की खेती से खड़ी की 70 लाख की कंपनी

हिमाचल की मीना ने छोड़ी मास्टरनी की नौकरी, फूलों की खेती से खड़ी की 70 लाख की कंपनी

बिलासपुर की मीना चंदेल ने टीचर की सुरक्षित नौकरी छोड़ खेती में हाथ आजमाया और आज वह सालाना 70 लाख कमा रही हैं। 22 बीघा जमीन पर गुलाब और कार्नेशन जैसे विदेशी फूल उगाकर उन्होंने अपनी किस्मत बदल दी। ‘इनोवेटिव फार्मर अवार्ड 2025’ विजेता मीना अब हजारों महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं।

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अब तक 5.42 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अब तक 5.42 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी

यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व में 5.42 करोड़ आयुष्मान कार्ड बन चुके है। जिसके तहत पात्र परिवारों को साल में 5 लाख तक का फ्री इलाज मिलता है। योजना के अंतर्गत इलाज के लिए 12,283 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। योगी सरकार का लक्ष्य है कि यह योजना केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि फायदा हर जरूरतमंद तक पहुंचे।

News Source: जागरण
SIR लिस्ट से हटाए जायेंगे 73.73 लाख वोटरों के नाम

SIR लिस्ट से हटाए जायेंगे 73.73 लाख वोटरों के नाम

गुजरात में चुनाव आयोग ने SIR जांच के आकड़े जारी कर दिए है। जिसमे की लगभग 73.73 लाख वोटरों के नाम हटाए जायेंगे। SIR में कुल 4.34 करोड़ फॉर्म जमा हुए थे। हटाए गए नामों में सिर्फ हुए लोग, डुप्लीकेट नाम और मृत वोटर्स के नाम शामिल है। चुनाव आयोग के अनुसार इस लिस्ट पर 18 जनवरी तक क्लेम कर सकते हैं।

7 साल बाद मिला इंसाफ, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

7 साल बाद मिला इंसाफ, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

यूपी के गुन्नौर इलाके में 13 जुलाई 2018 को 25 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप की वारदात हुई थी। जिसमे गांव के पांच लोग घर में घुसे महिला से गलत काम किया। फिर आरोपी बाद में दुबारा आये और महिला को हवन कुंड में जिन्दा जला दिया। करीब साढ़े सात साल बाद कोर्ट ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

News Source: पत्रिका
SIR ड्यूटी से लौटते सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

SIR ड्यूटी से लौटते सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के शिक्षक मोहर सिंह यादव 6 दिसंबर को SIR का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 12 दिनों तक चले इलाज के बाद 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गयी। पत्नी ने दावा किया है कि विभाग की और से उन पर SIR का काम जल्दी करने का दबाव बनाया जा रहा था।

BREAKING : बेटी को बचाने में मां ने गवाई अपनी भी जान

BREAKING : बेटी को बचाने में मां ने गवाई अपनी भी जान

मालीपुर थाना क्षेत्र के रूदौली माफी गांव की रहने वाली मां बेटी की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गयी। दरअसल, दोनों मां-बेटी ऑटो में सवार थी, अचानक ऑटो का गेट खुल गया। ऐसे में उनकी 3 वर्षीय सोनाक्षी नीचे गिरने लगी, उसे बचाने में मां का संतुलन बिगड़ा और दोनों सड़क पर जा गिरी। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने मां-बेटी को कुचल दिया और दोनों की मौके पर मौत हो गयी।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें