
घने कोहरे में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगो की मौत
उत्तर प्रदेश के खजरा खाकम गांव के पास कोहरे की वजह से तेज रफ्तार आयशर कंटेनर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमे चार लोगो की मौके पर मौत हो गयी। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। ट्रक चालक फरार हो गया है लेकिन पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।







