📱Download Our App
नागपुर हादसा : मृतकों के परिवारों को सरकारी मदद का ऐलान

नागपुर हादसा : मृतकों के परिवारों को सरकारी मदद का ऐलान

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कंपनी में पानी की टंकी गिरने से बिहार के 6 मजदूरों की जान चली गई थी। इस दर्दनाक हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है। सरकार ने हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद देने का वादा किया है। साथ ही, हादसे में घायल हुए मजदूरों के अच्छे इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

News Source: IBC24
MP : अस्पताल चूहों से बेहाल, छोटे बच्चो के वार्ड में घूम रहे खुलेआम

MP : अस्पताल चूहों से बेहाल, छोटे बच्चो के वार्ड में घूम रहे खुलेआम

सतना जिला अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई में चूहों का आतंक वायरल वीडियो में दिखा। चूहे उपकरणों पर कूद रहे हैं और दीवारों में सीलन, खुले स्विच बोर्ड संक्रमण व शार्ट सर्किट का खतरा बढ़ा रहे हैं। परिजनों ने लंबे समय से शिकायत की, लेकिन प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंदौर और जबलपुर में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा और स्वच्छता की गंभीर लापरवाही उजागर हो रही है।

सड़क हादसा : 7 माह की गर्भवती महिला की मौत

सड़क हादसा : 7 माह की गर्भवती महिला की मौत

यूपी के नेशनल हाईवे-44 पर कार ने दो महिलाओ को टक्कर मार दी। जिसमे सात माह की गर्भवती विनीता (20) की मौत हो गयी और उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले ही मृतिका का विवाह हुआ था। वह 3 साल से अपने पति और सास के साथ प्याऊ मनियारी में रह रही थी।

Jio का ये प्लान करेगा यूजर्स की मौज ही मौज

Jio का ये प्लान करेगा यूजर्स की मौज ही मौज

अगर आपके घर भी जियो फाइबर लगा हुआ है तो जियो कंपनी ने ग्राहकों के लिए 599 रुपये वाला पोस्टपेड फाइबर प्लान लांच किया है जो ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में 30mbps स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा, फ्री लैंडलाइन कॉलिंग, 12 OTT ऐप्स का एक्सेस और 1000 से ज्यादा टीवी चैनल मिल रहे है। इस प्लान पर 12% की जीएसटी अलग से देना होगा।

News Source: न्यूज़ 24
Instagram का नया रूल, रील्स और पोस्ट में हुए बदलाव

Instagram का नया रूल, रील्स और पोस्ट में हुए बदलाव

इंस्टाग्राम एक सोशल मिडिया प्लेटफार्म है और ये दुनियाभर का सबसे लोकप्रिय प्लेटफार्म बन गया है। इंस्टाग्राम ने कंटेंट की बेहतर रीच के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब रील्स और पोस्ट में अधिकतम 5 हैशटैग ही लगाए जा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि ज्यादा और बेवजह हैशटैग कंटेंट की परफॉर्मेंस खराब करते हैं। इसलिए सही हैशटैग इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

क्या आपके फोन में है पायल गेमिंग का कथित MMS? तुरंत कर दें डिलीट, शेयर किया तो होगी जेल!

क्या आपके फोन में है पायल गेमिंग का कथित MMS? तुरंत कर दें डिलीट, शेयर किया तो होगी जेल!

आजकल सोशल मीडिया पर मशहूर गेमर पायल धरे के नाम से एक गंदा वीडियो फैलाया जा रहा है, जिसे पुलिस ने पूरी तरह ‘AI डीपफेक’ यानी फर्जी बताया है। अगर आप इसे शेयर करते हैं, तो IT एक्ट के तहत 3 साल की जेल और 5 लाख का जुर्माना हो सकता है। यह सिर्फ एक स्कैम है!

Elon Musk बने दुन‍िया के पहले खरबपत‍ि

Elon Musk बने दुन‍िया के पहले खरबपत‍ि

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की दौलत अब और बढ़ने वाली है। डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने उनके पुराने ‘पे पैकेज’ को मंजूरी दे दी है, जो की पहले रद्द किया जा चूका था। 2018 में बोनस की वैल्यू $56 बिलियन थी, अब उसकी कीमत बढ़कर $140 बिलियन हो गई है। अब मस्क की कुल संपत्ति 500 अरब डॉलर से भी ज्यादा पहुंच चुकी है।

News Source: न्यूज़ 24
रेलवे स्टेशन की पटरी पर उतार दी थार, चौकाने वाला वीडियो आया सामने

रेलवे स्टेशन की पटरी पर उतार दी थार, चौकाने वाला वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर नागपुर के दीमापुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने पटरी पर थार उतार दी। रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है। और जांच की जा रही है किस वजह से व्यक्ति ने अपनी कार को पटरी पर उतार दी थी।

1 करोड़ से ज्यादा रकम वाले 41 नक्सलियों ने किया सरेंडर

1 करोड़ से ज्यादा रकम वाले 41 नक्सलियों ने किया सरेंडर

तेलंगाना के हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष 41 नक्सलियों में से 24 ने हथियारों के साथ सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 41 लाख 30 हजार रुपए का ईनाम था। इस सरेंडर से नक्सली संगठन को एक बार फिर जोरदार झटका लगा है।

T-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें लिस्ट

T-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें लिस्ट

T-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (वीसी), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन, रिंकू सिंह

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें