📱Download Our App
INDvsSA T20I : सूर्या ने बरकरार रखी धोनी की ये परंपरा

INDvsSA T20I : सूर्या ने बरकरार रखी धोनी की ये परंपरा

भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी युवा खिलाड़ी शाहबाज अहमद को सौंप दी। सूर्या ने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा शुरू की गई उस परंपरा को जारी रखा है, जिसमें सीरीज जीतने के बाद कप्तान टीम के सबसे युवा या नए सदस्य को ट्रॉफी थमाता है ।

News Source: आज तक
BREAKING : एक्ट्रेस नोरा फतेही का हुआ रोड एक्सीडेंट

BREAKING : एक्ट्रेस नोरा फतेही का हुआ रोड एक्सीडेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक कॉन्सर्ट में जाते समय एक्सीडेंट हो गया । खबरों के मुताबिक, शनिवार शाम क़रीब 4 बजे एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हालांकि, राहत की बात यह है कि नोरा सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है । एक्सीडेंट के समय वह अपनी कार की पिछली सीट पर बैठी थीं ।

News Source: नवभारत
BREAKING : ट्रैक्टर से गिरकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

BREAKING : ट्रैक्टर से गिरकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अठारह नाला पुल के पास गिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर से गिरकर 60 वर्षीय महेशराम मांझी की दर्दनाक मौत हो गई। संतुलन बिगड़ने की वजह से वो सीधे पहिये के नीचे आ गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मशहूर एक्टर-राइटर श्रीनिवासन ने दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर एक्टर-राइटर श्रीनिवासन ने दुनिया को कहा अलविदा

मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर श्रीनिवासन का आज 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार, यानि 21 दिसंबर को पुलिस सम्मान के साथ एर्नाकुलम में किया जाएगा। 48 साल के करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं है। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

News Source: न्यूज़ 24
MP : सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

MP : सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

यूपी के बरुआसागर में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पहले सब्जी लेकर लौट रहे सुवेन्द्र रजक (25) की बाइक पशु से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद नीरज रायकवार (32) जब मदद के लिए पहुंचा, तो एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने उसे कूचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

MP BREAKING : मस्जिद में नमाज़ से पहले हाजी की मौत

MP BREAKING : मस्जिद में नमाज़ से पहले हाजी की मौत

एमपी के खंडवा में हाजी शेख अलीम की मस्जिद में वज़ू करते वक्त मौत हो गई। वह नमाज़ पढ़ने गए थे, तभी अचानक उन्हें अटैक आया और वो गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे जामा मस्जिद के 20 सालों से सदस्य थे और ठेकेदारी का काम करते थे।

News Source: पत्रिका
Winter Solstice 2025: कल होगा साल का सबसे छोटा दिन, 13 घंटे की लंबी काली रात में डूबेगी दुनिया

Winter Solstice 2025: कल होगा साल का सबसे छोटा दिन, 13 घंटे की लंबी काली रात में डूबेगी दुनिया

कल यानी 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन होने वाला है, जिसे ‘विंटर सोल्सटिस’ कहते हैं। सूरज की लुका-छिपी के चलते दिन जल्दी खत्म हो जाएगा और रात करीब 13 घंटे लंबी होगी। खगोलीय नजरिए से इस दिन सूरज दक्षिणी गोलार्ध की तरफ सबसे ज्यादा झुका होता है, जिससे कड़ाके की ठंड और भी जोर पकड़ने लगती है।

BREAKING NEws : बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

BREAKING NEws : बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

हिमाचल प्रदेश के मौहल में शुक्रवार रात तेज रफ़्तार बाइक से जा रहे दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद 22 वर्षीय नरेंद्र की मौत हो गयी जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार रात लगभग 10 बजे पंचायत घर मौहल के पास हुआ था। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: जागरण
26 वर्षीय युवक की गाड़ी पलटने से मौत

26 वर्षीय युवक की गाड़ी पलटने से मौत

यूपी के बलुआ थाना क्षेत्र में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बिसुपुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय अरबिंद यादव की मौके पर मौत हो गयी। साथ ही, एक अन्य युवक अरबिंद उर्फ भांगी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया है और टेम्पो चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस की पिटाई के बाद युवक ने की आत्महत्या

पुलिस की पिटाई के बाद युवक ने की आत्महत्या

जबलपुर के हनुमानताल में 28 वर्षीय जयराज चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअस्ल, पत्नी की शिकायत पर आई डॉयल 112 की पुलिस ने युवक को सभी के सामने बुरी तरह पीटा था। सभी के सामने पिटाई और शर्मिन्दगी के कारण जयराज ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें