📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़! फिर हुई अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़! फिर हुई अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक बार फिर मास शूटिंग की बड़ी घटना हुई है। शहर के एक टाउनशिप इलाके में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। । इस महीने यह दूसरी मास शूटिंग है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों की पहचान और हमले की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है ।

News Source: आज तक
BSF : अग्निवीरों को कांस्टेबल भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण

BSF : अग्निवीरों को कांस्टेबल भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण

गृह मंत्रालय ने BSF कांस्टेबल भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सीधी भर्ती के माध्यम से होने वाले कांस्टेबल पदों में 50% आरक्षण पूर्व अग्निवीरों को दिया जाएगा । इसके साथ ही उन्हें आयु सीमा में भी विशेष छूट दी जाएगी, जिससे अग्निवीरों के लिए सरकारी सेवा का रास्ता आसान होगा ।

News Source: आज तक
संतोष वर्मा के बाद एक और IAS का विवादित वीडियो वायरल, सवर्ण समाज में उबाल

संतोष वर्मा के बाद एक और IAS का विवादित वीडियो वायरल, सवर्ण समाज में उबाल

MP में IAS संतोष वर्मा के बाद अब IAS मीनाक्षी सिंह का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह जातिगत पहचान और जातिवाद को ‘समय की जरूरत’ बता रही हैं। उन्होंने सवर्ण समाज पर पक्षपात का आरोप लगाया है। IAS ने अपने समाज के लोगों को एकजुट होने की अपील की है।

News Source: आज तक
बिहार हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिया रिएक्शन

बिहार हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिया रिएक्शन

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य में चल रहे हिजाब विवाद पर नरम रुख अपनाते हुए इसे ‘बाप-बेटी का मामला’ बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्रा नुसरत परवीन के लिए पिता समान हैं और पिता-पुत्री के बीच कोई विवाद नहीं होता। राज्यपाल ने इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग न देने की अपील की है ।

News Source: जागरण
क्रिकेट में रिटायरमेंट के बाद BCCI से कितनी पेंशन मिलती है?

क्रिकेट में रिटायरमेंट के बाद BCCI से कितनी पेंशन मिलती है?

क्रिकेट में रिटायरमेंट के बाद BCCI अपने खिलाड़ियों को हर महीने पेंशन देती है। अभी हाल ही पेंशन रूल में बदलाव के बाद पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी भी हुई है। नियमानुसार 25 से अधिक टेस्ट मैच खेलने पर 70,000 रुपए, 10 से 24 टेस्ट मैच खेलने पर 60,000 रुपए, प्रथम श्रेणी क्रिकेटर में 75+ मैच पर 52,500 रुपए, 50-74 मैच पर 45,000 रुपए हर महीने पेंशन मिलती है।

इलेक्टोरल बॉन्ड रद्द होने के बाद एक साल में ही तीन गुना बढ़ी पॉलिटिकल फंडिंग

इलेक्टोरल बॉन्ड रद्द होने के बाद एक साल में ही तीन गुना बढ़ी पॉलिटिकल फंडिंग

सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड को रद्द किए जाने के बाद राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, कॉर्पोरेट समर्थित ट्रस्टों के माध्यम से मिलने वाले दान में 3 गुना की वृद्धि हुई है । राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कंपनियां अब बॉन्ड के बजाय इन ट्रस्टों का उपयोग कर रही हैं ।

News Source: न्यूज़ 18
शेयर बाजार में छुट्टी की फुहार: अगले हफ्ते इतने दिन बंद रहेगा मार्केट

शेयर बाजार में छुट्टी की फुहार: अगले हफ्ते इतने दिन बंद रहेगा मार्केट

अगर आप भी शेयर बाजार में दांव लगाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है! अगले हफ्ते क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी रहने वाली है। 25 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों बंद रहेंगे। यानी ट्रेडिंग के लिए आपको कम दिन मिलेंगे, तो अपना निवेश, पोर्टफोलियो उसी हिसाब से सेट कर लीजिए।

AI ख़तरनाक है…?

AI ख़तरनाक है…?

AI के बढ़ते प्रभाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल मचा दी है । IMF और एलोन मस्क जैसे दिग्गजों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ‘अपस्किलिंग’ पर ध्यान नहीं दिया गया, तो समाज में आर्थिक असमानता बढ़ सकती है । वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार, तकनीकी बदलाव के साथ तालमेल बिठाना अब अनिवार्य हो गया है ।

News Source: न्यूज़ 18
आधी रात को आशिक से मिलने पहुंची शादीशुदा प्रेमिका, घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ा

आधी रात को आशिक से मिलने पहुंची शादीशुदा प्रेमिका, घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ा

रिश्तों के कत्ल की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। एक शादीशुदा महिला जब छिपकर अपने प्रेमी से मिलने पहुंची, तो घरवालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्से में पागल परिजनों ने आव देखा न ताव और अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अब इस ‘ऑनर किलिंग’ के एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।

बास्केटबॉल कोर्ट पर कॉलेज गर्ल का धमाकेदार डांस

बास्केटबॉल कोर्ट पर कॉलेज गर्ल का धमाकेदार डांस

सोशल मीडिया पर एक कॉलेज छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बास्केटबॉल कोर्ट पर रणवीर सिंह के मशहूर गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है । छात्रा के आत्मविश्वास और शानदार मूव्स ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है । लोग इस पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं ।

News Source: न्यूज़ 18
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें