📱Download Our App
साल 2026 में अपने रिश्ते को बनाएँ और भी रोमांटिक

साल 2026 में अपने रिश्ते को बनाएँ और भी रोमांटिक

नया साल दस्तक दे रहा है, तो क्यों न अपनी लव लाइफ को भी एक फ्रेश स्टार्ट दें! अगर आप भी पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक से परेशान हैं, तो साल 2026 में बातचीत और क्वालिटी टाइम का फॉर्मूला अपनाएँ। थोड़ा रोमांस और आपसी समझ आपके रिश्ते में फिर से वही पुरानी वाली मिठास भर देगी।

News Source: न्यूज़ 24
इंदौर में BJP नेता पर 3.50 करोड़ की जालसाजी का केस

इंदौर में BJP नेता पर 3.50 करोड़ की जालसाजी का केस

इंदौर में बीजेपी नेता एवं गो सेवा भारती संस्था के अध्यक्ष सुरेश पिंगले के खिलाफ जमीन की हेराफेरी और धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज की गई है। नेता पर आरोप है कि उन्होंने दस्तावेजों में हेरफेर कर एक कीमती जमीन को अवैध रूप से अपने नाम करने या बेचने की कोशिश की । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

दिनेश कार्तिक ने Gill के बाहर होने पर क्या कहा?

दिनेश कार्तिक ने Gill के बाहर होने पर क्या कहा?

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से शुभमन गिल को बाहर किए जाने पर बड़ा बयान दिया है। कार्तिक ने सेलेक्टर्स के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिल, जो टी20 टीम के उप-कप्तान और नियमित ओपनर थे, उनका टीम से बाहर होना सेलेक्टर्स की ‘स्पष्टता की कमी’ को दर्शाता है ।

News Source: आज तक
रेल्वे ने बढ़ाया किराया

रेल्वे ने बढ़ाया किराया

भारतीय रेलवे ने ट्रेन किराए में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया है, जो 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा । रेल्वे ने नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 2 पैसे/किमी, AC कोचों में 2 पैसे/किमी और 215 किमी से अधिक की साधारण श्रेणी की यात्रा पर 1 पैसा/किमी की वृद्धि की है। अब यात्रियों को 500 किमी की यात्रा पर 10 रुपए अधिक चुकानें होंगे।

News Source: नवभारत
शेयर बाजार में बरसेगा पैसा! इन शेयरों में 61% तक मुनाफे का चांस

शेयर बाजार में बरसेगा पैसा! इन शेयरों में 61% तक मुनाफे का चांस

शेयर बाजार के दिग्गजों ने जोमैटो, रिलायंस और HAL जैसे स्टॉक्स पर बड़ा दांव लगाया है। ब्रोकरेज हाउस इन शेयरों को लेकर सुपर बुलिश हैं और इनमें 61 परसेंट तक बंपर रिटर्न की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी तगड़ी कमाई की फिराक में हैं, तो इन एक्सपर्ट पिक्स पर नजर रखना फायदे का सौदा हो सकता है!

मैदान के किंग कोहली अब बिजनेस के भी शहंशाह, खड़ा किया 1000 करोड़ का साम्राज्य!

मैदान के किंग कोहली अब बिजनेस के भी शहंशाह, खड़ा किया 1000 करोड़ का साम्राज्य!

विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी जमकर चौके-छक्के मार रहे हैं। रेस्तरां, फैशन ब्रांड और स्टार्टअप्स में निवेश कर उन्होंने 1000 करोड़ का भारी-भरकम नेटवर्थ बनाया है। किंग कोहली की ये ‘बिजनेस इनिंग’ दिखाती है कि ब्रांड वैल्यू के मामले में आज उनका कोई सानी नहीं है!

News Source: न्यूज़ 18
बागेश्वर धाम से मिली बीजेपी नेता नवनीत राणा

बागेश्वर धाम से मिली बीजेपी नेता नवनीत राणा

बीजेपी नेता नवनीत राणा ने पश्चिम बंगाल में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद में ‘धर्म विरोधियों’ को मिटाने और ‘बाबरी की नींव उखाड़ने’ पर चर्चा हुई । राणा ने चेतावनी दी कि अगर बंगाल में ममता सरकार को नहीं हटाया गया, तो हिंदुओं की स्थिति बांग्लादेश जैसी हो सकती है ।

बांग्लादेश : ढाका में बड़ा बवाल, संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी

बांग्लादेश : ढाका में बड़ा बवाल, संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी

बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क उठी है । ढाका में प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन में घुस गये । हादी समर्थकों ने मोहम्मद यूनुस सरकार को हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है । देश के कई हिस्सों में आगजनी और अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें हैं।

BJP नेता के घर महिला कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

BJP नेता के घर महिला कार्यकर्ता ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

कर्नाटक के कलबुर्गी में बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता ज्योति पाटिल (35) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने नंदीकुरा गांव में बीजेपी नेता मल्लिनाथ बिरादर के घर जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हुआ है।

मोहन भागवत ने बताया क्यों हुई थी RSS की स्थापना?

मोहन भागवत ने बताया क्यों हुई थी RSS की स्थापना?

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कोलकाता में संघ की शताब्दी वर्ष व्याख्यानमाला के दौरान बताया कि आरएसएस की स्थापना भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ को भाजपा या किसी राजनीतिक विचारधारा के चश्मे से देखना एक बड़ी गलती है। भागवत ने लोगों से समाज के लिए प्रतिदिन एक घंटा निकालने की अपील की।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें