
8वें वेतन आयोग पर छिड़ी जंग: सरकारी कर्मचारियों ने ठोंकी ताल
8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महंगाई की मार को देखते हुए कर्मचारी यूनियन न्यूनतम वेतन को 18,000 से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने की मांग पर अड़े हैं। फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी बहस तेज है। अब गेंद सरकार के पाले में है कि वह कब तक नया आयोग बनाकर लाखों कर्मचारियों को खुशियों की सौगात देती है।








