📱Download Our App
छत्तीसगढ़ : जनवरी से इन लोगो को नहीं मिलेगा राशन

छत्तीसगढ़ : जनवरी से इन लोगो को नहीं मिलेगा राशन

छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी खबर है। जिन नागरिको ने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट नहीं कराई है, उन लोगो को जनवरी से राशन मिलना बंद हो जाएगा। शासन के इस आदेश के बाद अब राशन दफ्तरों में लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई है। अब भी लगभग 1.85 लाख लोगों का केवाईसी करवाना बाकि है।

News Source: पत्रिका
जनवरी 2026 में इन ग्रहो की चल बदलने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

जनवरी 2026 में इन ग्रहो की चल बदलने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

दोस्तों नया साल आने वाला है और कई ग्रहो की चल बदलने वाली है जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। साल 2026 में जनवरी महीने में सूर्य, मंगल और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रहों की चल बदलने वाली है जिससे मिथुन, मकर और तुला राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। वही मिथुन राशियों वालो को नौकरी में तरक्की और धन लाभ मिलेगा। नया साल इन तीन राशियों के लिए खुशहाली होगा।

News Source: न्यूज़ 24
आज का दिन इन राशियों के लिए होगा सौभाग्य, जाने कैसा रहेगा सभी का दिन

आज का दिन इन राशियों के लिए होगा सौभाग्य, जाने कैसा रहेगा सभी का दिन

23 दिसंबर 2025 यानि आज का दिन मेष, तुला और कर्क राशियों वालो के लिए उपलब्धियों और भाग्योदय वाला रहेगा। वही वृषभ और कुंभ राशि वालो को धोकेबाजी से सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा मिथुन और मकर राशि वालो को शेयर बाजार में निवेश के लिए सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए।

News Source: न्यूज़ 24
स्कूल में भालू का हमला, बच्चे को बनाया शिकार

स्कूल में भालू का हमला, बच्चे को बनाया शिकार

उत्तराखंड के पोखरी इलाके में एक स्कूल में अचानक भालू आ गया। उसने स्कूल में हंगामा किया और छठी कक्षा में पढ़ने वाले आरव को गोद में उठाकर ले भागा। तभी कुछ छात्रों और शिक्षको ने हिम्मत दिखाई और चिल्लाने लगे, जिससे भालू बच्चे को छोड़कर भाग गया। भालू के हमले से आरव की छाती और पीठ पर चोटें आई है। चोट के निशान

दो बच्चों की मां ने किया सुसाइड, क्या रही होगी वजह?

दो बच्चों की मां ने किया सुसाइड, क्या रही होगी वजह?

कर्नाटक के बल्लारी में 23 वर्षीय मुन्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पति से तलाक के बाद दो बच्चों के साथ अलग रह रही थी। मरने से पहले उसने वीडियो बनाया, जिसमें अपनी तकलीफ और कुछ लोगों के नाम बताए हैं। मुन्नी के परिवार का आरोप है कि मोहम्मद शेखावल्ली नाम के शख्स ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया, जिससे दुखी होकर आत्महत्या कर ली।

घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत 12 घायल

घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत 12 घायल

यूपी में घने कोहरे की वजह से तीन बड़े सड़क हादसे हो गए। जिसमे अमेठी में बस, कार और चार ट्रक की आपस में टक्कर हो गयी, जिसमें 3 की मौत और 18 लोग घायल हुए। इसके बाद हाथरस में चलती टेंपो में आग लग गई, जबकि फर्रुखाबाद में नशे में धुत ट्रैक्टर ड्राइवर ने पीछे खड़े युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

धारा 498A पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

धारा 498A पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पति द्वारा अपने माता-पिता और भाई को पैसे भेजना या पत्नी से घर के खर्च का हिसाब रखने को कहना, आईपीसी की धारा 498A के तहत ‘क्रूरता’ नहीं माना जा सकता है। यह वैवाहिक जीवन की सामान्य परिस्थिति है । SC ने कहा कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में पूरे परिवार को घसीटना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

News Source: आज तक
MP BREAKING : गहरी खाई में गिरा डंपर, कांग्रेस नेता समेत 3 की मौत

MP BREAKING : गहरी खाई में गिरा डंपर, कांग्रेस नेता समेत 3 की मौत

मध्य प्रदेश के दमोह-छतरपुर हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गिट्टी से भरा एक डंपर 25 फीट गहरी पुलिया में जा गिरा। जिसमे कांग्रेस नेता शहजाद खान सहित तीन लोगो की मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची और रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला।

शोकिंग! MP में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

शोकिंग! MP में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

MP के छिंदवाड़ा में एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मां और चारों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सा विज्ञान में एक साथ चार बच्चों का जन्म होना काफी दुर्लभ माना जाता है।

अरावली विवाद पर भूपेंद्र यादव की सफाई

अरावली विवाद पर भूपेंद्र यादव की सफाई

अरावली पर चल रहे विवाद पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपनी सफ़ाई दी है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि अरावली में NCR क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा । उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फैली अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि केवल 0.19% क्षेत्र में ही सीमित खनन संभव है । 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियां और ढलान पूरी तरह संरक्षित रहेंगी ।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें