
ट्रेन की चपेट में आने से मोटरमैन की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र के विरार स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान मोटरमैन दिलीप कुमार साहू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दरअसल, शनिवार रात जब वह ट्रेन के डिब्बों को दूसरे ट्रैक पर ले जाने का काम कर रहे थे तभी ट्रैक पार करते समय वह ‘गोल्डन टेम्पल मेल’ की चपेट में आ गए।




