फिल्म देखकर लौट रहे भाई-बहन को कार ने रौंदा, बहन की मौत
एमपी के दतिया में फिल्म देखकर आ रहे भाई-बहन की बाइक को एक रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 27 वर्षीय पूजा तिवारी की मौत हो गई, साथ ही भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जांच के लिए CCTV देखे जा रहे है।







