📱Download Our App
बैतूल के बडोरा चौक पर घंटों जाम में रेंगती रहीं गाड़ियां

बैतूल के बडोरा चौक पर घंटों जाम में रेंगती रहीं गाड़ियां

बैतूल की मंडी में मक्का लेकर आए ट्रैक्टरों ने बडोरा चौक का हाल बेहाल कर दिया है। फसल की भारी आवक की वजह से चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनता घंटों जाम में फंसी रही। आलम यह है कि एंबुलेंस से लेकर स्कूल बसें तक रेंगने को मजबूर हैं।

News Source: पत्रिका

यूपी के झांसी में शुक्रवार शाम एक बेकाबू ट्रॉला लोहे की प्लेट्स लादे हुए सड़क किनारे लगे पानीपुरी ठेले से टकराकर करीब 40 फीट नीचे नहर में गिर गया।इसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसे में पानीपुरी पी रहे मोहन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व पानीपूरी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए।

महिलाओं की चांदी! सरकार देगी हर महीने 1000 रुपये पेंशन

महिलाओं की चांदी! सरकार देगी हर महीने 1000 रुपये पेंशन

केरल सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए ‘स्त्री सुरक्षा योजना’ का पिटारा खोल दिया है। इसके तहत 35 से 60 साल की बेरोजगार महिलाओं और ट्रांस महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की पेंशन मिलेगी। अगर आपके पास पीला या गुलाबी राशन कार्ड है तो तुरंत के-स्मार्ट (K-Smart) पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दें।

वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजा

वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजा

14 साल के क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। सबसे कम उम्र में लिस्ट-ए शतक और आईपीएल में धमाल मचाने वाले इस जांबाज खिलाड़ी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। वैभव की इस कामयाबी ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

स्कूल वैन से उतरते ही 6 वर्षीय मासूम को कार ने कुचला, चालक फरार

स्कूल वैन से उतरते ही 6 वर्षीय मासूम को कार ने कुचला, चालक फरार

यूपी के कुशीनगर में शुक्रवार 6 वर्षीय अंश स्कूल वैन से उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी उसे एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: आज तक
10 साल के लाल ने मगरमच्छ के जबड़े से छीन लाया पिता की जान

10 साल के लाल ने मगरमच्छ के जबड़े से छीन लाया पिता की जान

आगरा के छोटे से अजयराज ने वो कर दिखाया जिसे सुनकर कलेजा कांप जाए। जब चंबल नदी में मगरमच्छ ने पिता का पैर दबोच लिया, तो यह बच्चा डरा नहीं बल्कि डंडा लेकर मौत से भिड़ गया। नन्हे वीर के इस अदम्य साहस को सलाम करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उसे सम्मानित किया है।

News Source: पत्रिका
लंदन की सड़कों पर भारतीयों ने दिखाई ‘नवाबी’

लंदन की सड़कों पर भारतीयों ने दिखाई ‘नवाबी’

भाई साहब, लंदन के वेम्बली में देसी मिजाज ऐसा छाया कि वहां की दीवारें कानपुर की गलियां लगने लगीं। भारतीयों ने पान और गुटखा खाकर सड़कों को लाल कर दिया है, जिसका वीडियो देख गोरे भी अपना सिर पीट रहे हैं।

क्या बीजिंग मॉडल बचा सकता है भारत का भविष्य?

क्या बीजिंग मॉडल बचा सकता है भारत का भविष्य?

दिल्ली में प्रदूषण का ग्राफ 500 पार है, जिससे न सिर्फ फेफड़े बल्कि देश की इकोनॉमी भी हांफ रही है। अब चर्चा है कि क्या भारत को भी चीन का ‘बीजिंग मॉडल’ अपनाकर अपनी हवा और बाजार दोनों को सुधारना चाहिए।

लापता स्कूली छात्रा रक्सौल से बरामद, 47 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

लापता स्कूली छात्रा रक्सौल से बरामद, 47 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर से छह दिन पहले लापता हुई सातवीं कक्षा की छात्रा नेपाल सीमा से सटे रक्सौल से मिली है। इस मामले में पुलिस ने 47 वर्षीय आरोपी वीरेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। छात्रा का कहना है कि आरोपी उसे 3 साल से परेशान कर रहा था। शक है कि यह मानव तस्करी का मामला हो सकता है।

News Source: जागरण
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, बिना पोस्टमार्टम के कर दिया अंतिम संस्कार

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, बिना पोस्टमार्टम के कर दिया अंतिम संस्कार

यूपी के सम्भल में 32 वर्षीय मुकेश 19 दिसंबर को अपने दो बेटो के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह मुकेश की मौत हो गयी। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें