
फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हुई हत्या
फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने और रेकी करने वाले आतंकी अब्दुल रहमान (20) की रविवार रात एक साथी कैदी ने हत्या कर दी। हमलावर अरुण चौधरी (कश्मीरी युवक) ने सेल के भीतर किसी नुकीली वस्तु से रहमान के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसे मार्च 2025 में गुजरात ATS और हरियाणा STF ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था।





