
कुत्तों की खैर नहीं! दो बार हमला किया तो काटनी होगी ‘उम्रकैद’
कानपुर नगर निगम ने खूंखार कुत्तों पर नकेल कसने के लिए नया फरमान जारी किया है। अब अगर किसी कुत्ते ने दोबारा किसी को काटा, तो उसे ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ताउम्र एबीसी सेंटर के पिंजरे में ही रहना होगा। शहर में बढ़ते डॉग बाइट के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।







