📱Download Our App
पुलिस ने कपड़ों के बीच छिपी 22 लाख की शराब जब्त की

पुलिस ने कपड़ों के बीच छिपी 22 लाख की शराब जब्त की

बिहार के मुजफ्फरपुर में नए साल के जश्न में खलल डालते हुए उत्पाद विभाग ने अहियापुर में बड़ी रेड मारी है। ट्रांसपोर्ट की आड़ में कपड़ों के बंडलों में छिपाकर लाई गई करीब 22 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को धर दबोचा है, जो दिल्ली से यह खेप खपाने के लिए लाए थे।

News Source: आज तक
सीएम योगी ने लॉन्च किया ‘यक्ष’ ऐप, पलक झपकते दबोचे जाएंगे गुनहगार

सीएम योगी ने लॉन्च किया ‘यक्ष’ ऐप, पलक झपकते दबोचे जाएंगे गुनहगार

उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में सीएम योगी ने ‘यक्ष’ ऐप लॉन्च कर अपराधियों की शामत ला दी है। यह हाईटेक ऐप आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से संदिग्धों की पहचान कर पुलिस को रियल टाइम अलर्ट भेजेगा, जिससे अब यूपी में क्राइम कंट्रोल करना और भी आसान हो जाएगा।

News Source: आज तक
100 साल पूरे होने पर RSS करने जा रहा बड़े बदलाव

100 साल पूरे होने पर RSS करने जा रहा बड़े बदलाव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने 100 साल पूरे होने पर बड़ा बदलाव कर रहा है। जिसके अंतर्गत अब संगठन में ‘प्रांत प्रचारक’ की जगह ‘संभाग प्रचारक’ होंगे, जिनका काम करने का एरिया पहले से छोटा हो जाएगा। साथ ही, देश में क्षेत्र प्रचारकों की संख्या 11 से घटाकर 9 कर दी जाएगी और करीब 75 संभाग प्रचारक बनाए जाएंगे। इस नए बदलाव से संगठन और भी मजबूत होगा।

ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, 2 लोगों ने गंवाई जान

ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, 2 लोगों ने गंवाई जान

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शनिवार शाम एक कार टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकरा गयी। हादसे में कार सवार 50 वर्षीय गौतम जाना और कार चालक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: आज तक
सांता क्लॉज को लेकर थाने पहुंचे सौरभ भारद्वाज

सांता क्लॉज को लेकर थाने पहुंचे सौरभ भारद्वाज

दिल्ली की सियासत में आज गजब नजारा दिखा जब ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज सांता क्लॉज को साथ लेकर थाने धमक पड़े। भारद्वाज का आरोप है कि अमृत पुरी में ईसाई महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी की गई, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

News Source: आज तक
प्रयागराज माघ मेला, प्रशासन की तैयारी पर भड़के साधु-संत

प्रयागराज माघ मेला, प्रशासन की तैयारी पर भड़के साधु-संत

संगम नगरी में माघ मेले की तैयारी के बीच जमीन बंटवारे को लेकर भारी बवाल मच गया है। सुविधाओं की कमी और जमीन आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाकर संतों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन जहां सब चकाचक होने का दावा कर रहा है, वहीं साधु-संतों की नाराजगी ने मेले की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

News Source: पत्रिका
शायरी के शहंशाह मिर्जा गालिब: जिनके अल्फाजों में आज भी धड़कता है दर्द और दर्शन!

शायरी के शहंशाह मिर्जा गालिब: जिनके अल्फाजों में आज भी धड़कता है दर्द और दर्शन!

उर्दू अदब के जादूगर मिर्जा गालिब की जयंती पर दुनिया उन्हें शिद्दत से याद कर रही है। गालिब सिर्फ शायर नहीं, बल्कि एक ऐसे दार्शनिक थे जिन्होंने इंसान के अकेलेपन, इश्क और जिंदगी के फलसफे को पन्नों पर उतारा। उनकी लेखनी आज भी हर टूटे दिल और सुलझे हुए दिमाग के लिए मरहम की तरह है।

News Source: पत्रिका
शिमला में डॉक्टरों का हल्ला बोल: IGMC में काम ठप

शिमला में डॉक्टरों का हल्ला बोल: IGMC में काम ठप

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में डॉक्टरों ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। अपने साथी डॉक्टरों की बर्खास्तगी के आदेश से भड़के रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे मरीजों की जान आफत में फंस गई है। डॉक्टरों की साफ मांग है कि जब तक टर्मिनेशन लेटर वापस नहीं लिया जाता, वे काम पर नहीं लौटेंगे।

उन्नाव की बेटी का फूटा गुस्सा: ‘अपराधी ही अपराधी का साथ देगा’

उन्नाव की बेटी का फूटा गुस्सा: ‘अपराधी ही अपराधी का साथ देगा’

कुलदीप सेंगर की जमानत का बृजभूषण शरण सिंह द्वारा समर्थन करने पर उन्नाव रेप पीड़िता ने तीखा पलटवार किया है। पीड़िता ने दो टूक कहा कि एक आरोपी ही दूसरे आरोपी के दर्द को समझ सकता है और उसका साथ दे सकता है। बृजभूषण के इस बयान ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

BREAKING : गड्ढो की वजह से पलटी कार, एक की मौत

BREAKING : गड्ढो की वजह से पलटी कार, एक की मौत

राजस्थान के झुंझुनूं में 30 वर्षीय अनिल अपने साथी के साथ कार से जा रहा था। तभी रास्ते में खराब रोड और ज्यादा गड्ढे होने की वजह से कार अनियत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में कार के मलबे में दबने से अनिल की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी घायल है। लोगों का कहना है सड़क की हालत लंबे समय से बहुत खराब है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें