
होमवर्क नहीं करने पर बच्चों के उतरवाए कपडे, अब लगा भारी जुर्माना
एमपी के सीहोर में एक निजी स्कूल में बच्चों के होमवर्क नहीं करने पर छोटे बच्चों को अर्धनग्न करके प्रताड़ित किया गया था। घटना का फोटो वायरल होने पर बच्चो के पालको और हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पर 1 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है, साथ ही पुलिस को जांच के निर्देश दिए है।








