📱Download Our App
चलती ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आया युवक, अनाथ हुए 3 बच्चे

चलती ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आया युवक, अनाथ हुए 3 बच्चे

यूपी के जालौन में 30 वर्षीय शिवकुमार ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिसके बाद ट्राली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के तीन मासूम बच्चे है, जो पिता के जाने से पूरी तरह टूट चुके है। पुलिस ने उचित कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

iPhone खरीदने का शानदार मौका, विजय सेल्स पर मिल रही भारी छूट

iPhone खरीदने का शानदार मौका, विजय सेल्स पर मिल रही भारी छूट

विजय सेल्स पर ‘एप्पल शॉपिंग बोनांजा’ सेल शुरू हो चुकी है, जो 4 जनवरी तक चलने वाली है। इस सेल में iPhone 17 Pro डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद ₹1,21,490 में मिल रहा है। वहीं, iPhone 17 Pro Max केवल ₹1,34,490 में खरीद सकते है। इसके अलावा, पुराने फोन पर ₹9,000 तक का अलग से एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

बिहार के सीवान में घने कोहरे की वजह से 70 वर्षीय धनेश्वर प्रसाद को खेत जाते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

नशे की हालत में खुद को लगाई आग, मौके पर हुई मौत

नशे की हालत में खुद को लगाई आग, मौके पर हुई मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 35 वर्षीय आगरसाय गोंड़ ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने बताया की युवक ने अपने भाई से बाइक के लिए पेट्रोल मंगवाया था। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
2026 की शुरुआत में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

2026 की शुरुआत में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

साल 2025 का आखिरी हफ्ता सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। सिंह राशि वालों को नई खुशियां मिलेंगी, तो कन्या और तुला राशि वालों के पैसों की समस्याएं दूर होंगी। मकर राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और सेहत में भी सुधार होगा। इन 4 राशि वालो के लिए नया साल शुभ होगा।

तेज रफ्तार ट्रक ने ली तीन युवकों की जान, चालक गिरफ्तार

तेज रफ्तार ट्रक ने ली तीन युवकों की जान, चालक गिरफ्तार

यूपी के मेरठ में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवार दोस्तों को बुरी तरह कुचल दिया, जिसमे तीनो युवको की मौत हो गयी। मृतकों के नाम आशु, आदी और बेदू के रूप में हुई है, तीनो युवक आपस में दोस्त थे और एक साथ जा रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 डिग्री तक गिरा पारा

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 डिग्री तक गिरा पारा

राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने लोगो का बुरा हाल किया हुआ है। बर्फीली हवाओं के कारण कई शहरों में पारा तेजी से गिरा। राज्य में सबसे कम तापमान करौली में 3.1 डिग्री रहा, जबकि पाली में 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चूरू, सीकर और अलवर जैसे इलाकों में तेज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, 200 फीट दूर तक बिखरे अंग

चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, 200 फीट दूर तक बिखरे अंग

एमपी के इछावर इलाके में चलती बाइक में अचनाक विस्फोट हो गया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। धमाका इतना तेज था की मृतक के अंग 200 फीट दूर तक गिरे साथ ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

News Source: न्यूज़ 18
दोस्तों को भेजें ये खास मैसेज, यादगार बनेगा साल का पहला दिन

दोस्तों को भेजें ये खास मैसेज, यादगार बनेगा साल का पहला दिन

  • नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सफलता लेकर आए. हैप्पी न्यू ईयर !!
  • हमारी दोस्ती यूं ही बने रहे, नए साल पर भी हम साथ रहें. हैप्पी न्यू ईयर दोस्त !!
  • नया साल आए, पुराने गम जाएं ये साल भी मस्ती में कट जाए !! Happy New Year
  • खुश रहो, आबाद रहो, नए साल में भी खुशियां फैलाते रहें. हैप्पी न्यू ईयर !!
जंगली हाथियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, सुरक्षा के लिए वन विभाग ने बांटे पटाखे

जंगली हाथियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, सुरक्षा के लिए वन विभाग ने बांटे पटाखे

झारखंड में सरायकेला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार रात 50 वर्षीय बुका महतो पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के परिजनों को त्वरित सहायता के रूप में 50 हजार रुपये नकद मुआवजा दिया गया। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने टॉर्च और पटाखे भी बांटे ताकि भविष्य में हमलो को रोका जा सके।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें