📱Download Our App
Google का बड़ा ऐलान, बिना नया अकाउंट बदलेगा ईमेल एड्रेस

Google का बड़ा ऐलान, बिना नया अकाउंट बदलेगा ईमेल एड्रेस

गूगल जल्द ही एक शानदार फीचर्स लाने वाला है, जिससे आप बिना नया अकाउंट बनाए अपनी पुरानी जीमेल आईडी बदल सकेंगे। अब पुराने नाम हटाने के लिए डेटा ट्रांसफर का झंझट नहीं होगा। आपके पुराने ईमेल, कॉन्टैक्ट्स और फोटो पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। खास बात यह है कि पुराने एड्रेस पर आने वाले मेल भी नए इनबॉक्स में ही मिलेंगे।

दोस्त ने तोड़ी ‘कुंवारे’ रहने की कसम, तो दूसरे ने दे दी जान

दोस्त ने तोड़ी ‘कुंवारे’ रहने की कसम, तो दूसरे ने दे दी जान

हरियाणा के हिसार में दो दोस्तों ने शादी न करने की कसम खाई थी, लेकिन जब एक दोस्त ने युवती से शादी करने की बात कहीं तो 20 वर्षीय जतिन को इतना बुरा लगा की उसने सल्फास खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: जागरण
खाटूश्यामजी जा रही युवती को ट्रेक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

खाटूश्यामजी जा रही युवती को ट्रेक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

राजस्थान के संतोषपुरा में अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय मधु उछलकर सड़क पर गिर गयी। तभी पीछे से आ रहे ट्रेक्टर ने उसे कुचल दिया, जहां उसकी मौत हो गयी। मृतिका अपने अन्य साथियो के लिए खाटूश्यामजी दर्शनों के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिनटों में चमकेगा बाथरूम, आज ही आजमाएं ये खास नुस्खा

मिनटों में चमकेगा बाथरूम, आज ही आजमाएं ये खास नुस्खा

बाथरूम के नलों पर अक्सर साबुन के दाग लग जाते है, इसे आसानी से हटाने के लिए सिरके में भीगा कपड़ा 15 मिनट लपेटें, फिर नींबू और नमक से रगड़कर धो लें। इसके अलावा, शीशा चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का स्प्रे करें, फिर उसे पुराने अखबार से पोंछ दें। अखबार से इसलिए क्योकि इससे शीशे पर स्क्रैच नहीं आते।

खेत में मिली 45 वर्षीय युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

खेत में मिली 45 वर्षीय युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

यूपी में ‎गाजियाबाद के सुल्तानपुर गांव में 45 वर्षीय लीलू की लाश उसी के गन्ने के खेत से 500 मीटर की दुरी पर मिली है। पुलिस को मृतक के शव से कुछ दूरी पर खून लगा हुआ हथौड़ा भी मिलता है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, पति-ननद गिरफ्तार

घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, पति-ननद गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में घरेलू हिंसा के विवाद में पति और ननद ने मिलकर 35 वर्षीय कल्पना सोनी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने बचने के लिए झूठ बोला कि मौत बाथरूम में गिरने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पोल खोल दी। रिपोर्ट में साफ हो गया कि मौत सिर पर वार और बुरी तरह पिटाई की वजह से हुई थी।

News Source: आज तक
बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 50 वर्षीय युवक की मौत

बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 50 वर्षीय युवक की मौत

 

महाराष्ट्र के बीड में दो बाइक सवार और बस में आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में 50 वर्षीय किशोर निर्मल की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठे सुनील जाधव को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच कर रही है।

 

News Source: आज तक
तीन बड़े नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3-3 लाख का था इनाम

तीन बड़े नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3-3 लाख का था इनाम

बिहार के मुंगेर में DGP विनय कुमार के सामने तीन बड़े नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। जिसमे जोनल कमांडर नारायण कोड़ा और बहादुर कोड़ा शामिल हैं, इन पर सरकार ने 3-3 लाख रुपये का इनाम रखा था। इनके साथ सदस्य विनोद कोड़ा ने भी पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। तीनो के खिलाफ कुल 50 से ज्यादा मामले दर्ज है।

सड़क हादसे में युवक की गयी जान, कुछ महीने पहले ही हुई शादी

सड़क हादसे में युवक की गयी जान, कुछ महीने पहले ही हुई शादी

यूपी के दुलहेरा में मोहित भाटी शनिवार रात पुलिस को घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 11 महीने पहले मृतक की शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौप दिया है और आगे की जांच कर रही है।

नए साल के पहले दिन न करे ये गलतियां, अपनाएं ये उपाय

नए साल के पहले दिन न करे ये गलतियां, अपनाएं ये उपाय

साल भर खुशहाली पाने के लिए साल के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर नहाएं और सूरज को जल चढ़ाएं। अपने घर के मुख्य द्वार को साफ़ रखे और गेट के सामने जूते-चप्पल न फैलाएं। वास्तु के हिसाब से नए साल के पहले दिन घर से टूटी घड़ी और पुराना खराब सामान तुरंत हटा दें, क्योंकि ये जीवन में मिलने वाली तरक्की को रोक सकते हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें