अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, मचा कोहराम
राजस्थान के नदबई इलाके में सोमवार शाम एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवको को टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 वर्षीय रवि की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य युवक अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी।








