📱Download Our App
बेवफाई के शक में प्रेमिका ने चाकू से काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट

बेवफाई के शक में प्रेमिका ने चाकू से काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट

मुंबई से रूह कंपा देने वाली खबर आई है, जहां एक महिला ने शक के चक्कर में अपने ही प्रेमी को ऐसी सजा दी कि दुनिया दंग रह गई। महिला ने चाकू से बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

ड्यूटी से लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौके की मौत

ड्यूटी से लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौके की मौत

काशीपुर में गुरुवार रात 8 बजे 26 वर्षीय रोहित सिंह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आ गया। इस हादसे में रोहित की मौत हो गयी और डंपर चालक अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Prayagraj Magh Mela 2026: कल से संगम तट पर आस्था का सैलाब

Prayagraj Magh Mela 2026: कल से संगम तट पर आस्था का सैलाब

प्रयागराज में कल यानी 3 जनवरी से आस्था का महाकुंभ ‘माघ मेला’ शुरू हो रहा है। संगम की रेती पर साधु-संतों और कल्पवासियों का जमावड़ा लग गया है। अगर आप भी पुण्य की डुबकी लगाने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि प्रशासन ने सुरक्षा और पार्किंग के कड़े इंतजाम किए हैं। बिना तैयारी के निकलने पर आपको जाम और भीड़ में फंसना पड़ सकता है।

जर्मनी में आग से बचने के लिए बिल्डिंग से कूदा भारतीय छात्र, मौत

जर्मनी में आग से बचने के लिए बिल्डिंग से कूदा भारतीय छात्र, मौत

जर्मनी में नए साल की शाम एक अपार्टमेंट में भयंकर आग लाग गई, जिससे बचने के लिए भारतीय छात्र ऋतिक रेड्डी ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी जिसमे उसको मौत हो गई है। मृतक तेलंगाना में जनगांव जिले के मलकापुर गांव का रहने वाला है, वह जर्मनी के मैगडेबर्ग में यूरोप यूनिवर्सिटी में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था।

News Source: पत्रिका
इंदौर जहरीला पानी कांड: उमा भारती का बड़ा बयान

इंदौर जहरीला पानी कांड: उमा भारती का बड़ा बयान

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर पूर्व सीएम उमा भारती ने अपनी ही सरकार को आईना दिखाया है। उन्होंने साफ कहा कि यह हादसा मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ जैसा है। उमा ने जोर देकर कहा कि दोषियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो मिसाल बने, ताकि आगे किसी की लापरवाही मासूमों की जान न ले सके।

तेज रफ्तार बुलेट और बाइक की टक्कर, बुजुर्ग की मौत

तेज रफ्तार बुलेट और बाइक की टक्कर, बुजुर्ग की मौत

प्रयागराज में गुरुवार शाम करेहदा पुरवा के पास एक तेज रफ्त्तार बुलेट और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में 65 वर्षीय दिनेश सिंह घायल होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उचित करवाई शुरू कर दी है।

खाटूश्यामजी में सड़क हादसे का शिकार हुई स्कूल बस, एक छात्रा की मौत

खाटूश्यामजी में सड़क हादसे का शिकार हुई स्कूल बस, एक छात्रा की मौत

सीकर के खाटूश्यामजी में गुरुवार देर रात स्कूल बस को तेज रफ्त्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 15 वर्षीय छात्रा पायल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि प्रिंसिपल अशोक शर्मा (55), ड्राइवर जयकरण (50) और अंजना (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूल का स्टाफ और बच्चे खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे थे उस समय यह हादसा हुआ।

साल 2026 में इस दिन मनाएं मौनी अमावस्या

साल 2026 में इस दिन मनाएं मौनी अमावस्या

साल में 12 अमावस्या आती है, जिसमे से मौनी अमावस्या का काफी महत्त्व होता है। साल 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन संगम में स्नान और मौन व्रत रखकर डुबकी लगाने से सारे पाप धूल जाते है। साथ ही इस बार ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ होने से यह दिन और भी शुभ होने वाला है।

इंदौर में ‘जहरीला’ पानी: बीजेपी पार्षद का बड़ा खुलासा

इंदौर में ‘जहरीला’ पानी: बीजेपी पार्षद का बड़ा खुलासा

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 12 मौतों के बाद हड़कंप मच गया है। बीजेपी पार्षद कमल बाघेला ने पोल खोलते हुए कहा कि वे तीन साल से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन अफसरों ने अनसुना कर दिया। सिस्टम की इसी लापरवाही ने आज कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं।

अनियंत्रित बस ने ऑटो को रौंदा, एक युवक की मौत

अनियंत्रित बस ने ऑटो को रौंदा, एक युवक की मौत

बिक्रम थाना क्षेत्र के पटना-पालीगंज मार्ग पर तेज रफ्त्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए और एक युवक की मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ ही ऑटो में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतक की मखमिलपुर निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें