📱Download Our App
सरकारी आयोजनों में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई?

सरकारी आयोजनों में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई?

वाराणसी में बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले शिक्षकों की सरकारी कार्यक्रमों में ड्यूटी लगाने से हड़कंप मचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बच्चों का सिलेबस और रिवीजन बुरी तरह प्रभावित होगा। अभिभावकों और शिक्षकों में नाराजगी है कि परीक्षा के वक्त पढ़ाई छोड़कर दूसरे कामों में जुटना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

सरकारी दफ्तरों में नाम का रह गया स्वच्छता अभियान, फाइलों का लगा ढेर

सरकारी दफ्तरों में नाम का रह गया स्वच्छता अभियान, फाइलों का लगा ढेर

खरगोन के सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता अभियान महज एक दिखावा साबित हो रहा है। जिला पंचायत परिसर में पुरानी फाइलों और कबाड़ का अंबार लगा हुआ है, जिससे अभियान की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी की जा रही है, जबकि हकीकत में गंदगी पसरी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
तहसीलदार ने दुकानों पर की छापेमारी, चाइनीज मांझा बेचने की मिली सूचना

तहसीलदार ने दुकानों पर की छापेमारी, चाइनीज मांझा बेचने की मिली सूचना

खरगोन में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। तहसीलदार और नपा की टीम ने शहर की पतंग दुकानों पर अचानक छापा मारा। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि अगर जानलेवा मांझा बिका, तो दुकान सील करने के साथ कानूनी कार्रवाई होगी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खरगोन में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, कोहरे ने बढ़ाई ठंड और फसलों पर कीटों का खतरा

खरगोन में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, कोहरे ने बढ़ाई ठंड और फसलों पर कीटों का खतरा

उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं ने खरगोन को ठिठुरा दिया है। दिनभर बादल छाए रहे और कोहरे की चादर लिपटी रही, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कृषि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस मौसम में चने और तुअर जैसी फसलों में इल्ली और कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अवैध शराब के शक में ग्रामीणों ने बाइक में लगाई आग

अवैध शराब के शक में ग्रामीणों ने बाइक में लगाई आग

झिरन्या क्षेत्र के रेटफल में अवैध शराब परिवहन के शक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। शक होने पर लोगों ने एक बाइक को रोका और उसमें आग लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में शराब की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
नेशनल हाईवे पर हुआ चक्काजाम, बस पर पथराव के बाद 7 लोग हिरासत में

नेशनल हाईवे पर हुआ चक्काजाम, बस पर पथराव के बाद 7 लोग हिरासत में

चित्तौड़गढ़-भुसावल हाईवे पर शनिवार को जबरदस्त बवाल हो गया। सड़क हादसे में घायल युवक के इलाज के लिए 15 लाख की मांग को लेकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एक बस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और सात लोगों को धर दबोचा।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बड़वानी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

बड़वानी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से भड़के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला, लेकिन तनाव को देखते हुए भारी बल तैनात है।

News Source: नवभारत
शराब के लिए मंदिर के शिखर पर चढ़ा शराबी

शराब के लिए मंदिर के शिखर पर चढ़ा शराबी

तिरुपति में एक शराबी शख्स ने उस वक्त हड़कंप मचा दिया जब वह शराब की मांग को लेकर मंदिर के ऊंचे गोपुरम पर चढ़ गया। पुलिस और प्रशासन को उसे नीचे उतारने में तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस शर्मनाक हरकत पर स्थानीय सांसद ने गहरा दुख जताते हुए मंदिर की पवित्रता को लेकर चिंता जाहिर की है।

रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, पढाई का था टेंशन

रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, पढाई का था टेंशन

कानपुर के रामा मेडिकल कॉलेज में BAMS थर्ड ईयर के छात्र शैलेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र पढ़ाई में दो बार फ़ैल होने की वजह से काफी टेंशन में था। घटना का पता दोस्तों को सुबह चला, जब उन्होंने खिड़की से देखा। पुलिस का कहना है कि परीक्षा में फेल होने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था।

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, महिला की गई जान

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, महिला की गई जान

राजापुर में सुबह सात बजे 40 वर्षीय पिंकी त्रिपाठी शौच के लिए बाहर गयी थी, तभी अचनाक उस पर मिट्टी का टीला गिर गया और उसके नीचे दब गई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें