📱Download Our App
इंदौर : दूषित पानी के डर से खाली हो रहा भागीरथपुरा

इंदौर : दूषित पानी के डर से खाली हो रहा भागीरथपुरा

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के आकड़े बढ़ते ही जा रहे है। कई लोग दशहत में गांवो में जा रहे है तो कई लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रहने चले गए है। भागीरथपुरा में अधिकतर यूपी और बिहार के लोग रहते है, जो मजदूरी करके अपना घर चला रहे है। इस घटना के बाद से वे भी पलायन कर अपने गांव रवाना हो गए।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 1.5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया पीएचई अधिकारी

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 1.5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया पीएचई अधिकारी

सागर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएल बाथम को 1.5 लाख रूपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है। दरअसल, शिकायतकर्ता शैलेश कुमार ने बताया कि अधिकारी ने 2.16 करोड़ का बिल पास करने के बदले 6 लाख रुपये कमीशन मांगा था। रिश्वत न मिलने पर 10 महीने से भुगतान रोक रखा था।

News Source: पत्रिका
2026 में टॉप 5 AI टूल्स कौन से हैं? जानिए किसका दबदबा

2026 में टॉप 5 AI टूल्स कौन से हैं? जानिए किसका दबदबा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में 2026 की शुरुआत में पांच AI टूल्स सबसे आगे माने जा रहे हैं। इनमें OpenAI का ChatGPT, Google का Gemini, xAI का Grok, Anthropic का Claude और Perplexity AI शामिल हैं। ये AI टूल्स कंटेंट, सर्च, कोडिंग और रिसर्च में सबसे ज्यादा उपयोग किए जा रहे हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
करोड़ो के मोबाइल बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार

करोड़ो के मोबाइल बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 8 करोड़ रुपये कीमत के 821 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। यह गैंग भीड़भाड़ वाली सब्जी मंडियों में लोगों की जेब साफ करता था। पकड़े गए आरोपी बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

युवती के साथ शर्मनाक हरकत, युवक के खिलाफ केस दर्ज

युवती के साथ शर्मनाक हरकत, युवक के खिलाफ केस दर्ज

शाजापुर में एक युवती के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। जिसमे आरोपी सागर ने दोस्ती के बहाने युवती को घर ले जाकर जबरदस्ती की और वीडियो बनाया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप भी किया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

गुंडागर्दी की हद, छात्र को गोली मारकर लात-घूसों से की पिटाई

गुंडागर्दी की हद, छात्र को गोली मारकर लात-घूसों से की पिटाई

ग्वालियर के डीडी नगर इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा युवको ने एक छात्र को घेरकर पहले गोली मार दी। उसके बाद जमीन पर पटक कर लात घुसों से जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि यह घटना तीन साल पुराने विवाद के कारण हुई, छात्र की पहचान कृष्णा पंडित के रूप में हुई है।

Elon Musk ने Google का उड़ाया मज़ाक, “2027 next year?” सर्च पर मचा बवाल

Elon Musk ने Google का उड़ाया मज़ाक, “2027 next year?” सर्च पर मचा बवाल

Elon Musk ने Google का मज़ाक उड़ाया है, जब एक वायरल पोस्ट में सर्च इंजन “is it 2027 next year” जैसे सवाल पर उलझता दिखा। Google ने जवाब दिया कि अगला साल 2026 है, न कि 2027। इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर 2026 में Google की परफॉर्मेंस को लेकर तंज और मीम्स की बाढ़ आ गई।

News Source: X
लाड़ली बहना आवास योजना में जरुरी अपडेट, अब नहीं मिलेगा पैसा

लाड़ली बहना आवास योजना में जरुरी अपडेट, अब नहीं मिलेगा पैसा

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना आवास योजना उन महिलाओ के लिए है, जिनके पास रहने के लिए खुद का पक्का घर नहीं है। योजना के तहत महिलाओ को मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा 1.20 लाख से 1.40 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का लाभ उन महिला को मिलेगा जो लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र है।

मां की डांट से नाराज बच्चे ने दी जान, घर में पसरा मातम

मां की डांट से नाराज बच्चे ने दी जान, घर में पसरा मातम

मैहर के कोतर गांव से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र ने मां की डाट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। बालक ने डॉट खाने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया, जब घर वालो ने दरवाजा तोडा तो उसकी हालत काफी नाजुक थी। उसके बाद अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बच्चों को पत्तों पर खाना परोसना पड़ा भारी, हेडमास्टर साहब सस्पेंड

बच्चों को पत्तों पर खाना परोसना पड़ा भारी, हेडमास्टर साहब सस्पेंड

बालाघाट के शासकीय प्राथमिक शाला मेंढरा में बच्चों को थाली की जगह पत्तों पर खाना खिलाने पर कलेक्टर ने प्रभारी हेडमास्टर सूर्यकांत कालबेले को सस्पेंड कर दिया है। जांच में यह भी पता चला है कि स्कूल को बर्तन खरीदने के लिए 3 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन फिर भी बर्तन नहीं खरीदे गए।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें