📱Download Our App
ईरान में कितनी है भारत के 100 रुपए की वैल्यू?

ईरान में कितनी है भारत के 100 रुपए की वैल्यू?

ईरान में महंगाई और रियाल के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। ऐसे में अब कई लोगों के मन में यह प्रश्न आ रहा है की ईरान में भारत के 100 रुपए की वैल्यू कितनी है? तो आपको बता दे की ईरान की करेन्सी को ईरानी रियाल कहते है। और वर्तमान में 100 भारतीय रुपए की वेल्यू 46,623 ईरानी रियाल है।

ग़ज़ब है बिहार!! मज़ाक़ में चचेरे भाई ने काट दी बड़े भाई की नाक

ग़ज़ब है बिहार!! मज़ाक़ में चचेरे भाई ने काट दी बड़े भाई की नाक

बिहार में मुंगेर के असरगंज थाना इलाके के जलालाबाद में घटित हुई एक घटना ने रामायण में शूर्पणखा की याद दिला दी । यहां हंसी-मजाक के मामूली विवाद में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे चचेरे भाई को समझाने गए व्यक्ति पर चचेरे भाई ने तलवार से हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी । इसके बाद लहूलुहान व्यक्ति को परिजन उसे इलाज के लिए असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए ।

News Source: आज तक
US BREAKING : ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी

US BREAKING : ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी

ईरान में भड़कते जनआंदोलन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को खुली चेतावनी दी है । ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्या की गई तो अमेरिका सीधे तौर पर हस्तक्षेप करेगा और ऐसी जगह हमला करेगा, जहां सबसे ज्यादा दर्द होगा । उन्होंने साफ किया कि अमेरिका हालात पर बहुत करीब से नजर रखे हुए है ।

News Source: आज तक
ज़ोमैटो का ‘टेंपल’ प्रोजेक्ट: काम है भारी, गोयल ने दी ताज़ा जानकारी

ज़ोमैटो का ‘टेंपल’ प्रोजेक्ट: काम है भारी, गोयल ने दी ताज़ा जानकारी

ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अपने चर्चित ‘टेंपल’ (Temple) डिवाइस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। गोयल का कहना है कि इस डिवाइस पर अभी बहुत काम बाकी है और टीम इसे बेहतर बनाने में जुटी है। हालांकि यह क्या बला है, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है |

News Source: नवभारत
ED रेड पर सुनवाई के बीच जज उठे, ममता बनर्जी ने कोलकाता में रैली की अगुवाई की

ED रेड पर सुनवाई के बीच जज उठे, ममता बनर्जी ने कोलकाता में रैली की अगुवाई की

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासी तनाव और तेज हो गया है। I-PAC से जुड़ी कथित ईडी रेड की सुनवाई के दौरान एक जज के कोर्टरूम छोड़ने की घटना सामने आई। इसी बीच मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कोलकाता में रैली की अगुवाई करते हुए केंद्र सरकार और BJP पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। Trinamool Congress ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

स्कॉर्पियो और बस की जोरदार टक्कर, तीन की मौत

स्कॉर्पियो और बस की जोरदार टक्कर, तीन की मौत

नागौर में एनएच-58 पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक स्कॉर्पियो और स्लीपर बस की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच से पता चला है कि स्कॉर्पियो से सभी लोग खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे।

News Source: पत्रिका
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, 4 की मौत

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, 4 की मौत

तुमकुरु में नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार सुबह अयप्पा के दर्शन कर लौट रही क्रूजर वाहन की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 7 लोग घायल हो गए। जांच में पता चला है कि हादसा क्रूजर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ है।

गुठनी में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व SI की गई जान

गुठनी में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व SI की गई जान

सिवान के गुठनी थाने में तैनात पूर्व SI पुरेन्द्र सिंह देर रात गश्त कर रहे थे, तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गुठनी थाने में वे एक वर्ष से अधिक समय से तैनात थे और 2027 में सेवानिवृत होने वाले थे।

Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की डेट आई सामने, आप भी उठाएं फायदा

Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की डेट आई सामने, आप भी उठाएं फायदा

अमेजन की तरफ से ग्रेट रिपब्लिक डे सेल चलाई जाती है, ऐसे में साल 2026 की सेल 26 जनवरी से ठीक 10 दिन पहले यानी 16 जनवरी (शुक्रवार) से शुरू होने वाली है। इसमें कंपनी कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट देगी, साथ ही सेल में कई इलेक्ट्रोनिक आइट्म्स कम कीमत में मिलने वाले है।

अब केदारनाथ दर्शन यात्रा होगी आसान, बनेगी 7 km लंबी टनल

अब केदारनाथ दर्शन यात्रा होगी आसान, बनेगी 7 km लंबी टनल

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने चौमासी से सोनप्रयाग तक 7 किलोमीटर लंबी टनल बनाने का फैसला लिया है। इस टनल को केदारनाथ रोपवे परियोजना से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य दर्शन यात्रा मार्ग को आसान और मजबूत बनाना है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई परेशानी न हो।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें