गहरी खाई में गिरी बस : 14 लोगों की मौत, 52 घायल
हिमाचल प्रदेश के हरिपुरधार के पास शुक्रवार दोपहर 2:40 बजे 66 यात्रियों से भरी बस रोड से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि चालक समेत 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 52 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस शिमला से कुपवी जा रही थी, 37 सीटर इस बस में 66 यात्री बिठा लिए थे।





