
आवारा पशु से टकराकर पलटी कार, महिला की मौत
अमेठी के रायबरेली-जगदीशपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ़्तार कार अचानक सामने आए आवारा पशु से टकरा गई, जिसके बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार 59 वर्षीय उषा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे और पति को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।





