📱Download Our App
अज्ञात ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत

अज्ञात ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत

छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर शनिवार देर रात एक तेज रफ़्तार कार को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर यात्री प्रतीक्षालय में जा घुसी। हादसे में कार सवार 25 वर्षीय तनवीर मंसूरी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है।

लोकल : भोपाल आए बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन

लोकल : भोपाल आए बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन

आज रविवार को सयाजी होटल में आयोजित 41वां इनर व्हील जिला सम्मेलन ‘सिनर्जी’ में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस दो दिवसीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्लबों की महिला सदस्य शामिल होंगी। ‘इनर व्हील’ संस्था महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए काम करती है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कौन है भोपाल का रहमान डकैत? पीछे पड़ी थी छह राज्यों की पुलिस

कौन है भोपाल का रहमान डकैत? पीछे पड़ी थी छह राज्यों की पुलिस

बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर के किरदार रहमान डकैत की चर्चा के बीच असली रहमान डकैत सूरत में पकड़ा गया है और आज भोपाल लाएंगे । भोपाल के कुख्यात राजू ईरानी उर्फ आबिद अली उर्फ रहमान डकैत को सूरत क्राइम ब्रांच ने किसी बड़ी वारदात से पहले अरेस्ट किया । छह राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में थी । उसका नेटवर्क 14 राज्यों में है ।

मायके जा रही शिक्षिका को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

मायके जा रही शिक्षिका को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

दुर्ग के पाटन-भखारा मार्ग पर 48 वर्षीय शिक्षिका मधुबाला चंद्राकर अपने मायके जा रही थी, तभी एक ताज रफ़्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डंपर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Khandwa Top 5 Schools : सरकारी स्कूल जहां प्राइवेट जैसी होती है पढ़ाई

Khandwa Top 5 Schools : सरकारी स्कूल जहां प्राइवेट जैसी होती है पढ़ाई

मध्य प्रदेश के खंडवा में ऐसे पांच सरकारी स्कूल हैं, जहां प्राइवेट स्कूलों के स्तर की पढ़ाई होती है । इसकी लिस्ट इस प्रकार है – 1. केंद्रीय विद्यालय, सिविल लाइंस हरसूद नाका, खंडवा 2. उत्कृष्ट एक्सीलेंस स्कूल, शिवाजी चौक, खंडवा 3. एमएलबी स्कूल ( शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स स्कूल, खंडवा ) 4. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड खंडवा 5. मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडवा

News Source: न्यूज़ 18
दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

सिरसा के खुइया मलकाना गांव के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मीठड़ी के मिल्क प्लांट ऑपरेटर कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल हुए सभी युवक भी इसी मिल्क प्लांट में काम करते थे।

खरगोन : किसानों के फ़ायदे की 850 करोड़ की स्कीम 3 साल से अटकी, अब 30 को करेंगे आंदोलन

खरगोन : किसानों के फ़ायदे की 850 करोड़ की स्कीम 3 साल से अटकी, अब 30 को करेंगे आंदोलन

खरगोन जिले की 850 करोड़ रुपए की बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना तीन साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। परियोजना में हो रही देरी के कारण किसानों को अब तक सिंचाई का लाभ नहीं मिल पाया है। इसी को लेकर भारतीय किसान संघ ने 30 जनवरी से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यह 5वीं बार है जब निर्माण एजेंसी ने काम पूरा करने के लिए नई समय-सीमा मांगी है।

MP न्यूज़ : महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट

MP न्यूज़ : महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में घायलों की पहचान मेघा, उनके पति निलेश वाकले और बेटे अंशू के रूप में हुई है। वहीं, बेटी माही और कार चालक हर्षद बालेकर को कोई चोट नहीं आई।

बाइक टेस्टिंग के दौरान अज्ञात गाड़ी ने कुचला, मौत

बाइक टेस्टिंग के दौरान अज्ञात गाड़ी ने कुचला, मौत

बेमेतरा के देवकर इलाके में शनिवार दो नाबालिक बाइक बनवाने के बाद उसकी टेस्टिंग करने के लिए गए। लेकिन रास्ते में उन्हें एक एक अज्ञात मालवाहक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अमित गैरिया की मौत हो गई, जबकि दूसरा नाबालिक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
दिल्ली : बुजुर्ग दंपति से ठगे 14 करोड़ रूपए

दिल्ली : बुजुर्ग दंपति से ठगे 14 करोड़ रूपए

दिल्ली में साइबर ठगों ने NRI डॉक्टर कपल को अपना शिकार बनाया। उन्होंने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बुजुर्ग दंपति से 14.85 करोड़ रुपये लूट की। ठग इतने होशियार थे की उन्होंने फर्जी केस और अरेस्ट वारंट का डर दिखाकर पति-पत्नी को 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक वीडियो कॉल पर कैद रखा। और इसके बाद बुजुर्ग दंपति से आठ अलग-अलग बैंक खातों में कुल 14.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें