
आरा में अंगीठी बनी काल, धुएं में दम घुटने से मासूम की मौत
भोजपुर के आरा में रविवार रात एक परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। रात में जहरीली गैस की वजह से 12 वर्षीय बजरंगी सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जिसमे मां की हालत नाजुक बताई जा रही है।






