योगी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जनवरी को रहेगी सरकारी छुट्टी
यूपी की योगी सरकार ने मकर संक्रांति की छुट्टी 15 जनवरी को घोषित कर दी है। पहले 14 जनवरी को वैकल्पिक छुट्टी थी, लेकिन अब सरकार ने 15 जनवरी को पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी के रूप में ऐलान कर दिया है। पहले जारी की गई लिस्ट में भी छुट्टी को बदलकर 15 तारीख कर दिया गया है।








