📱Download Our App
BREAKING : पतंग के चक्कर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम

BREAKING : पतंग के चक्कर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम

नागपुर के कामठी रेलवे स्टेशन पर 13 साल का बालक कटी पतंग पकड़ने के लिए खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया, इस दौरान वह 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने से वह डब्बे पर गिर गया था, घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक और कार की जोरदार टक्कर, एक की मौत

बाइक और कार की जोरदार टक्कर, एक की मौत

चूरू के तारानगर-साहवा रोड पर एक बाइक और कार के बीच में टक्कर हो गई। इस हादसे में ग्राम कैलाश निवासी ओमप्रकाश मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुलतान और जीताराम घायल हो गए। पुलिस को सुचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और शव को तारानगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया।

ई-मित्र संचालक से लाखों रुपयों की लूट, बदमाश फरार

ई-मित्र संचालक से लाखों रुपयों की लूट, बदमाश फरार

चूरू के राजलदेसर इलाके में देर रात ई-मित्र से लौट रहे संजय कुमार नाई (34) का कुछ कार सवार युवको ने अपहरण कर लिया। फिर उससे मारपीट कर एक लाख 40 हजार रुपए भी लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है, संजय ने बताया की उनके पास देशी कट्टा और दूसरे हथियार भी थे।

News Source: पत्रिका
पखांजूर में दो बाइकों की टक्कर, 2 भाइयों की मौत

पखांजूर में दो बाइकों की टक्कर, 2 भाइयों की मौत

कांकेर के पखांजूर में मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनो युवको को गंभीर चोटें आई, जहां इलाज के दौरान दो सगे भाइयो की मौत हो गई। फ़िलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है है, पुलिस ने मोटरसाइकिलों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

बिजनौर-नहटौर रोड पर बिलाई शुगर मिल के पास बाइक सवार मां-बेटे को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में घायल रूखड़ियो निवासी 18 वर्षीय शिवम और 50 वर्षीय मां बीना देवी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया, फ़िलहाल पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

News Source: जागरण
लाडकी बहीण योजना : नहीं मिलेंगे महिलाओ को 3,000 रुपये

लाडकी बहीण योजना : नहीं मिलेंगे महिलाओ को 3,000 रुपये

महाराष्ट्र में लाडकी बहीण योजना के 3,000 रुपये महिलाओ को 14 जनवरी को मिलने वाले थे लेकिन अब वह राशि नहीं मिलेगी। राज्य में 15 जनवरी को बीएमसी समेत अन्य नगर निगम के लिए मतदान होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। सरकार पहले दिसंबर और जनवरी के पैसे एक साथ देना चाहती थी लेकिन अब केवल पुरानी बाकि राशि ही मिलेगी।

हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट क्षेत्र में रविवार देर रात हाईवे पर खड़ी एक कार को पीछे से तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाइयों गौरव और मनोज की मौर हो गई। आरोपी सिद्धार्थ कातयायन (31) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत होकर कार चला रहा था।

News Source: पत्रिका
बस ने दो युवको को रौंदा, मौके पर मौत

बस ने दो युवको को रौंदा, मौके पर मौत

गाजीपुर में दयालपुर के पास जंगीपुर-बहरियाबाद मार्ग पर दो बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़े, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने दोनों के सिर कुचल दिए। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गयी, मृतकों की पहचान भारथीपुर निवासी अजय राजभर (30) और इंद्रजीत राजभर (27) के रूप में हुई है।

Vastu Tips : मनी प्लांट की सही दिशा और देखभाल, जानिए

Vastu Tips : मनी प्लांट की सही दिशा और देखभाल, जानिए

घर की सुख-समृद्धि के लिए मनी प्लांट लगाते समय वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं और इसकी बेलों को कभी जमीन पर न बिखरने दें, बल्कि ऊपर की ओर सहारा दें। ध्यान रखें कि मनी प्लांट कभी सूखे नहीं और न ही इसका लेन-देन किसी बाहरी व्यक्ति से करें। गलत दिशा या लापरवाही से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।

News Source: न्यूज़ 24
Vivo का नया फ़ोन लॉन्च, 12GB रैम के साथ मिलेगी 7200mAh बैटरी

Vivo का नया फ़ोन लॉन्च, 12GB रैम के साथ मिलेगी 7200mAh बैटरी

वीवो कंपनी ने Y सीरीज में Vivo Y500i 5G फोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरूआती कीमत 19,000 रुपये है। इस फ़ोन में 6.75 इंच LCD डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर और 50MP का शानदार कैमरा मिलेगा। इसे आप 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 8GB RAM + 512GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीद सकते है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें