
ट्रंप के हमले की धमकी पर क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री?
डोनाल्ड ट्रंप के हमले की धमकी पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर वॉशिंगटन तेहरान को आजमाना चाहता है तो उनका देश युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है । एक इंटरव्यू में सोमवार (12 जनवरी) को अराघची ने कहा कि अशांति के बीच अमेरिका के साथ कम्युनिकेशन के चैनल खुले हैं ।





