📱Download Our App
ईरान से क्या-क्या ख़रीदता-बेचता है भारत ?

ईरान से क्या-क्या ख़रीदता-बेचता है भारत ?

ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत से ईरान को होने वाले मुख्य निर्यातों में 512.92 मिलियन डॉलर के जैविक रसायन शामिल हैं । इसके बाद फल, मेवे, खट्टे फलों के छिलके और खरबूजे़ आते हैं, जिनका मूल्य 311.60 मिलियन डॉलर है । खनिज ईंधन, तेल और डिस्टिलिशन प्रॉडक्टस (जिनसे पेट्रोलियम उत्पाद, शराब और इत्र बनते हैं) का आयात 86.48 मिलियन डॉलर का है ।

News Source: बीबीसी
आज या कल, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? पंडित जी ने बताई सही तिथि

आज या कल, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? पंडित जी ने बताई सही तिथि

उदयातिथि के अनुसार इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को ही मनाना शास्त्रसम्मत माना गया है । पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी यानी आज रात करीब 9:35 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी की प्रातःकाल में रहेगा । संक्रांति के बाद लगभग 16 घंटे तक पुण्यकाल रहता है और इस दिन स्नान-दान प्रातःकाल में करना श्रेष्ठ माना गया है ।

News Source: आज तक
राज्य को मिली नई तहसील, सरकारी आदेश जारी

राज्य को मिली नई तहसील, सरकारी आदेश जारी

ग्वालियर के पिछोर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने पिछोर को अब उप-तहसील से बढ़ाकर पूरी तहसील बना दिया है। 1965 के बाद अब जाकर पिछोर को फिर से यह उपलब्धि मिली है। इससे अब पिछोर और बिलौआ के ग्रामीणों को जमीन-जायदाद और राजस्व के कामों के लिए बार-बार डबरा नहीं जाना पड़ेगा।

News Source: पत्रिका
डगडौआ में सड़क हादसा, कार की टक्कर से युवती की मौत

डगडौआ में सड़क हादसा, कार की टक्कर से युवती की मौत

मऊगंज के डगडौआ गांव में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 17 साल की रूपा प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मरने के बाद कार चालक फरार हो गया, फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी।

बेकाबू कार ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बेकाबू कार ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

राजगढ़ के खिलचीपुर में नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार रात सड़क पार कर रही महिला को एक तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी और 200 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे में कृष्णा बाई वर्मा (45) की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और फरार कार की तलाश शुरू कर दी है।

लाड़ली बहना योजना : इस दिन आएंगे 1500 रूपए

लाड़ली बहना योजना : इस दिन आएंगे 1500 रूपए

राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना की 32वी क़िस्त के 1500 रूपए महिलाओ के खाते में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन आएंगे। डॉ मोहन यादव इस बार के पैसे नर्मदापुरम जिले के माखनगर तहसील से सिंगल क्लिक के जरिये ट्रांसफर करेंगे। अगर आपका अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो पैसे नहीं मिलेंगे।

News Source: पत्रिका
टेबल चेक

टेबल चेक

Category Color Code Priority Meaning Wait Time
P1 🔴 Red Immediate Life-threatening (e.g., Cardiac arrest) 0 Minutes
P2 🟡 Yellow Urgent Serious but stable (e.g., Large wounds) 10–30 Mins
P3 🟢 Green Non-Urgent Minor injuries (e.g., Small cuts/sprains) 60+ Mins
P0 Black Deceased Dead or unsalvageable N/A
News Source: एबीपी न्यूज़
मोहन सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाया 1.25 लाख शिक्षकों का वेतन

मोहन सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाया 1.25 लाख शिक्षकों का वेतन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के 1.25 लाख शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। आज मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में शिक्षकों की सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब उन्हें ‘चतुर्थ समयमान वेतनमान’ का फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पिछले साल 5 सितंबर को इसका वादा किया था, जिसे अब पूरा किया गया है।

News Source: पत्रिका
MP : जानलेवा बना चाइनीज मांझा, युवक की गर्दन में आए 14 टांके

MP : जानलेवा बना चाइनीज मांझा, युवक की गर्दन में आए 14 टांके

छिंदवाड़ा के गुरैया बायपास पर सोमवार शाम एक बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की लपेटे में आकर सड़क पर गिर गया। गिरने से राहुल बट्टी (24) के कंधे की हड्डी और एक पसली भी टूट गई है। साथ ही मांझे की वजह से गर्दन में गहरी चोट आई और ऑपरेशन किया गया जिसमे युवक को 14 टांके आए हैं।

बंदरो ने किया महिला पर हमला, छत से गिरने से गई जान

बंदरो ने किया महिला पर हमला, छत से गिरने से गई जान

बलिया के नवकागांव में रविवार घर के छत पर कपडे सुखाने गई लीलावती देवी (60) पर बंदरो ने हमला कर दिया, जिससे वह 14 फीट निचे गिर गई। जिसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सोमवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गांव में बंदरो का आतंक बढ़ चूका है और उन्हें पकड़ने की मांग की है।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें