
पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने लगाई फांसी, केस दर्ज
बस्ती के मुंडेरवा में 37 वर्षीय ओंकार चौधरी ने पत्नी के अफेयर और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के घर वालो का आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी शेषराम मिलकर ओंकार को जान से मारने की धमकी देते और परेशान करते थे। इस वजह से उनके बेटे ने फांसी लगा ली, पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


