
ब्लैकमेलिंग से परेशान कर्मचारी ने की खुदकुशी, जांच शुरू
भोपाल में नगर निगम कर्मचारी सुल्तान ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहर खा लिया और अपनी जान दे दी। आरोप है कि नेहा चौरसिया नाम की महिला ने उसे जाल में फंसाया और फिर चार लोगों ने पुलिस अधिकारी बनकर उसे धमकाया। गिरोह ने 6 महीने में करीब 8 लाख रुपए वसूल लिए थे।



