📱Download Our App
विदिशा : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तीन बारातियों की हुई मौत

विदिशा : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तीन बारातियों की हुई मौत

विदिशा में कल रात एक बड़ा हादसा हो गया । जानकारी के मुताबिक गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी। बारात की टवेरा जाफरखेड़ी में 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी, जिससे मौके पर ही 3 बारातियों की मौत हो गई । वंही 7 बाराती घायल है । मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

एक घंटे में 6,200 रुपये चढ़ी चाँदी, देखें आज का भाव

एक घंटे में 6,200 रुपये चढ़ी चाँदी, देखें आज का भाव

आज शुक्रवार को कमोडिटी मार्केट में सोने और चाँदी दोनों की क़ीमतों में भारी उथल – पुथल देखने को मिल रही है । MCX के मुताबिक, आज चाँदी महज एक घंटे के भीतर करीब 6,200 रुपये/किलो महंगी हो गई, जबकि सोना भी 1,500 रुपये से ज्‍यादा महंगा हो गया । चाँदी अभी 2.40 लाख/किलो के पार कर गई है। वंही सोना 1.54 लाख रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया ।

बांग्लादेश में तारिक रहमान बनेंगे PM, बंपर जीत और की बढ़ रही BNP

बांग्लादेश में तारिक रहमान बनेंगे PM, बंपर जीत और की बढ़ रही BNP

स्थानीय टीवी चैनलों के शुरुआती रुझानों और पार्टी के दावे के मुताबिक बांग्लादेश में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ऐतिहासिक बहुमत की और बढ़ रही है । साथ ही BNP ने अगली सरकार बनाने का ऐलान कर दिया है । यह चुनाव इसलिए भी बेहद अहम था क्योंकि यह 2024 की Gen-Z नेतृत्व वाली उस जनक्रांति के बाद पहली वोटिंग थी जिसने लंबे समय से सत्ता में बनी प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को अपदस्थ कर दिया था ।

भारत में निपाह वायरस से पहली मौत, 25 वर्षीय महिला की गई जान

भारत में निपाह वायरस से पहली मौत, 25 वर्षीय महिला की गई जान

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित 25 वर्षीय महिला नर्स की गुरुवार को मौत हो गई । राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वह वायरस से संक्रमित होने के बाद लंबे समय तक कोमा में रही, जिससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई । गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दिसंबर, 2025 से लेकर अब तक निपाह से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी । जिसमे एक व्यक्ति इस संक्रमण से उबर चुका है ।

News Source: आज तक
राहुल गांधी पर सरकार का यू-टर्न, नहीं लाएगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

राहुल गांधी पर सरकार का यू-टर्न, नहीं लाएगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

लोकसभा में सरकार को घेरने पर भड़की भाजपा ने अब विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर यू-टर्न ले लिया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सरकार नेता विपक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी । बता दें कि राहुल गांधी ने संसद में सरकार से अमेरिकी ट्रेड डील और एपस्टीन फाइल्स को लेकर कड़े सवाल पूछे थे ।

मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीदी को दी मंजूरी

मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीदी को दी मंजूरी

भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा होने जा रहा है। और इसके लिए मोदी सरकार ने फ्रांस से नए राफेल जेट्स की खरीद को मंजूरी दे दी है। पूरी दुनिया ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फाइटर जेट राफेल का दम देखा था कि कैसे भारत ने पाकिस्तान पर एयर डॉमिनेंस बनाए रखा था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए राफेल जेट्स की खरीद को मंजूरी दी गई है।

इंदौर क्षेत्र में BJP नेता पर फायरिंग, बाल – बाल बची जान

इंदौर क्षेत्र में BJP नेता पर फायरिंग, बाल – बाल बची जान

इंदौर के महू में श्रद्धा गार्डन के बाहर शादी समारोह के दौरान ट्रैफिक जाम को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया । विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अर्जुन कौशल बाल-बाल बचे । गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई और खुशियों वाले घर में अफरा-तफरी मच गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

लाल किला ब्लास्टपर UNSC की रिपोर्ट में आया पाकिस्तान का नाम

लाल किला ब्लास्टपर UNSC की रिपोर्ट में आया पाकिस्तान का नाम

यूएनएससी की 1267 प्रतिबंध निगरानी समिति की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का दिल्ली के लाल किले पर हुए आतंकी हमले से सीधा संबंध था । इसे भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है । जैश-ए-मोहम्मद का नाम शामिल किए जाने पर पाकिस्तान ही अकेला ऐसा देश था जिसने विरोध दर्ज कराया । पाकिस्तान ने कहा कि यह संगठन अब निष्क्रिय हो चुका है ।

कानपुर लैम्बॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर लैम्बॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है । उसे आज सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा । यह वही हाई‑प्रोफाइल मामला है जिसमें 8 फरवरी को करोड़ों की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी VIP रोड पर अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मार गई थी । पुलिस जांच और CCTV फुटेज में गाड़ी शिवम मिश्रा ही गाड़ी चलाता दिख रहा है, हालांकि उसका पक्ष लगातार यह दावा करता रहा कि कार ड्राइवर चला रहा था ।

आज किसने बुलाई है भारत बंद – हड़ताल?

आज किसने बुलाई है भारत बंद – हड़ताल?

आज देशभर की प्रमुख ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है। यह हड़ताल मुख्य रूप से न्यूनतम वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और निजीकरण के विरोध में बुलाई गई है। इस बंद का असर परिवहन, बैंकिंग और कुछ राज्यों में शिक्षण संस्थानों पर देखा जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें