📱Download Our App
‘आरएसएस न होता तो हिंदू न बचते’, छतरपुर में बोले धीरेंद्र शास्त्री

‘आरएसएस न होता तो हिंदू न बचते’, छतरपुर में बोले धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर के बड़ा मलहरा में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर संघ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि संघ की वजह से ही आज देश में हिंदू सुरक्षित और एकजुट हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हिंदू जातियों में बंटे रहे, तो भारत के हालात भी बांग्लादेश जैसे हो सकते हैं।

News Source: आज तक
सूरत : मांझे की चपेट में आने से पिता-बेटी समेत तीन की मौत, कई घायल

सूरत : मांझे की चपेट में आने से पिता-बेटी समेत तीन की मौत, कई घायल

सूरत में मकर संक्रांति का जश्न मातम में बदल गया। जिलानी ब्रिज पर बाइक सवार परिवार के गले में मांझा फंसने से पिता-बेटी 70 फीट नीचे गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं अलथान में एक अन्य युवक की जान चली गई। घातक मांझे ने शहर में भारी अफरा-तफरी पैदा कर दी है।

सुख गया है तुलसी का पौधा, इस तरह करे विसर्जन

सुख गया है तुलसी का पौधा, इस तरह करे विसर्जन

घर में अगर तुलसी का पौधा सुख जाता है तो उसे घर में रखना शुभ नहीं होता है। इसे हटाने के लिए गुरुवार या शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा है। इसे कचरे नहीं फेके बल्कि किसी नदी में ठंडा कर दे या फिर गमले की मिट्टी में ही दबा दें। पौधे को निकालते समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना चाहिए।

पत्नी को लेने गया था ससुराल, नहीं आई तो लगा ली फांसी

पत्नी को लेने गया था ससुराल, नहीं आई तो लगा ली फांसी

नरसिंहपुर के खैरी नाका में 30 वर्षीय प्रमोद मेहरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने फेसबुक पर वीडियो डालकर अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर घर तोड़ने और मारपीट करने के आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को अपने ससुराल गया था। पुलिस ने वीडियो देखा और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा ऐलान, बागेश्वर धाम में खुलेगा गुरुकुल

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा ऐलान, बागेश्वर धाम में खुलेगा गुरुकुल

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जयपुर में वेदों के महत्व पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सनातनियों को अपने बच्चों को वेदों की शिक्षा देनी चाहिए, अन्यथा वे अपनी संस्कृति भूल जाएंगे। उन्होंने बागेश्वर धाम में गुरुकुल खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि विद्या ही जीवन भर साथ देती है। उनके ‘जावेद-नावेद’ वाले बयान की सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हो रही है।

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने घेरा एसपी ऑफिस

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने घेरा एसपी ऑफिस

दतिया में 13 जनवरी को झांसी बायपास रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने रामपाल गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद परिजनों ने एसपी ऑफिस जाकर शिकायत की है कि आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। परिवार ने इस मामले में जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
स्कूल से लौटकर मासूम ने लगाई फांसी, परिजन हैरान

स्कूल से लौटकर मासूम ने लगाई फांसी, परिजन हैरान

रीवा के वार्ड-5 में 13 वर्षीय कान्हा पुरवार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल से घर आने के बाद बच्चा कमरे में गया और दुपट्टे का फंदा बना लिया। दादी उसे खाना खाने के लिए बुलाने गईं, तो उसे फांसी के फंदे से लटका देखा। घर वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सास-बहू के विवाद में बहू ने खाया जहर, मौत

सास-बहू के विवाद में बहू ने खाया जहर, मौत

शिवपुरी के इमलाऊदी गांव में बुधवार घी को लेकर सास-बहू के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में बहु सोनम जाटव ने गुस्से में आकर जहरीली दवा खा ली। घर वाले उसे जल्दी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनम की शादी 2018 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

आखिर 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

आखिर 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

आजादी के बाद देश चलाने के लिए संविधान की जरूरत थी, जिसे डॉ. अंबेडकर ने तैयार किया। संविधान 24 जनवरी 1950 को स्वीकार हो गया था, लेकिन इसे लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन चुना गया। इसकी वजह यह थी कि 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने पहली बार ‘पूर्ण स्वराज’ का नारा दिया था। इसकी याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

News Source: न्यूज़ 24
Indigo का न्यू ईयर धमाका, मात्र 1 रुपये में करे सफर

Indigo का न्यू ईयर धमाका, मात्र 1 रुपये में करे सफर

Indigo एयरलाइन यात्रियों के लिए एक अच्छा ऑफर लेकर आया है, जिसमे ‘Sail into 2026’ नाम से एक न्यू ईयर सेल आई है। इस सेल में 0-24 महीने के बच्चे 1 रुपये में यात्रा कर सकते हैं। यह सेल 13 जनवरी से शुरू हो चुकी है और यह कल 16 जनवरी 2026 को खत्‍म हो जाएगी।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें