📱Download Our App
मोटोरोला सिग्नेचर की लॉन्च डेट पक्की, नोट कर ले तारीख

मोटोरोला सिग्नेचर की लॉन्च डेट पक्की, नोट कर ले तारीख

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला अपना नया स्मार्टफोन ‘सिग्नेचर’ 23 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन में आपको दमदार स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर और 16GB रैम मिलेगी। इसमें 1TB स्टोरेज और बेहतर साउंड के लिए बोस (Bose) सिस्टम मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप मॉडल की कीमत लगभग ₹84,999 हो सकती है।

हाईवे पर खत्म हो गया है पेट्रोल? बस एक कॉल पर पहुंचेगी मदद

हाईवे पर खत्म हो गया है पेट्रोल? बस एक कॉल पर पहुंचेगी मदद

अगर हाईवे या एक्सप्रेस-वे पर कही आपकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाए तो घबराएं की जरुरत नहीं है, बस 1033 नंबर पर कॉल करें। यह नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) का हेल्पलाइन नंबर है। इस पर कॉल करने पर टीम आपकी लोकेशन ट्रेस करेगी और आपको पेट्रोल मिल जाएगा। एक्सीडेंट या गाड़ी खराब होने पर भी इस नंबर से मदद ले सकते हैं।

गुमला : डंपर ने पिकअप को रौंदा, 5 की मौत

गुमला : डंपर ने पिकअप को रौंदा, 5 की मौत

झारखण्ड के गुमला में गुरुवार सुबह एक तेज रफ़्तार डंपर ने मैजिक पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान संजय कुमार (22), सुनील कुमार साव (38), बजरंग नायक (35) और बालेश्वर साहू (60) के रूप में हुई है।

भाई ने नहीं दी गाड़ी की चाबी, तो चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान

भाई ने नहीं दी गाड़ी की चाबी, तो चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान

इंदौर की गोल्डन पाम सोसाइटी में एक युवक का सुबह अपने भाई से गाड़ी की चाबी को लेकर झड़गा हो गया। दरअसल, उसने चाबी देने से मना कर दिया था, इस बात से नाराज होकर 29 साल के वैभव ने चौथी मंजिल की बालकनी से कूदकर जान दे दी। परिवार के मुताबिक वह शराब का आदी था और उस वक्त भी नशे में था।

कानपुर: पत्नी के दरवाजा न खोलने से आहत पति ने खाया जहर

कानपुर: पत्नी के दरवाजा न खोलने से आहत पति ने खाया जहर

कानपुर के चकेरी में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल के बाहर जान दे दी। ढाई साल पहले लव मैरिज करने वाला विक्रम पत्नी को मनाने पहुंचा था, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। आहत होकर उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

News Source: पत्रिका
6 फुट लंबे कोबरा को गले में डाल करतब दिखा रहा था बुजुर्ग, सांप ने तीन बार डसा, मौत

6 फुट लंबे कोबरा को गले में डाल करतब दिखा रहा था बुजुर्ग, सांप ने तीन बार डसा, मौत

एक दिल दहला देने वाली घटना में, 50 वर्षीय राज सिंह को जहरीले कोबरा के साथ स्टंट करना महंगा पड़ गया। बुजुर्ग ने सांप को गले में डालकर बहादुरी दिखाने की कोशिश की, लेकिन तभी कोबरा ने उन्हें तीन बार डस लिया। जहर फैलने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

संक्रांति की रात करें ये अचूक उपाय, चमक उठेगी किस्मत और बरसेगा धन

संक्रांति की रात करें ये अचूक उपाय, चमक उठेगी किस्मत और बरसेगा धन

मकर संक्रांति की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दूध और गंगाजल मिश्रित जल से चंद्र देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इस रात घी का दीपक जलाकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही, गुड़ और तिल का दान व उत्तर दिशा में चांदी का सिक्का रखने जैसे उपायों से व्यापार और करियर में तरक्की के योग बनते हैं।

News Source: आज तक
चंदौली के सरकारी कॉलेज में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

चंदौली के सरकारी कॉलेज में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

चंदौली के सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। बरसों से प्राचार्य का पद खाली है और लाइब्रेरी-कंप्यूटर लैब बदहाल पड़े हैं। क्षेत्रीय सांसद ने इस गंभीर मुद्दे को संसद और शासन तक ले जाने की चेतावनी दी है।

माघ मेला 2026: मकर संक्रांति पर 91 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

माघ मेला 2026: मकर संक्रांति पर 91 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज माघ मेले में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। शाम 4 बजे तक करीब 91 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र स्नान किया। प्रशासन के मुताबिक, देर रात तक यह आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच सकता है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सरकारी अधिकारी ने मुआवजे की मांग कर रहे किसान को मारा थप्पड़

सरकारी अधिकारी ने मुआवजे की मांग कर रहे किसान को मारा थप्पड़

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में सर्वे के दौरान एक कृषि अधिकारी द्वारा किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित किसान मुआवजे की मांग करते हुए टीम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था, जिससे नाराज होकर अधिकारी ने हाथ उठा दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें