📱Download Our App
गोहपारू : बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, मौत

गोहपारू : बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, मौत

शहडोल के गोहपारू में गुरुवार सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग चेतन प्रसाद अपनी गायों को नदी किनारे चराने ले गए थे। तभी अचानक सामने से भालू ने बुरी तरह नोच डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सुचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। फ़िलहाल वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

मौनी अमावस्या 18 या 19 जनवरी? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या 18 या 19 जनवरी? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या माघ महीने का सबसे पवित्र दिन होता है, जो की इस साल 18 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन चुप रहकर (मौन व्रत) भगवान की भक्ति करने से दुख दूर होते है। अमावस्या तिथि 18 जनवरी की रात से शुरू होकर 19 जनवरी तक रहेगी। साथ ही पवित्र नदियों में नहाने और दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

आखिर बिस्किट में क्यों होते हैं छेद? 90% लोग नहीं जानते

आखिर बिस्किट में क्यों होते हैं छेद? 90% लोग नहीं जानते

कई बार बिस्किट में बने छेदों को देखकर आपके मन में भी ख्याल आया होगा की ये छेद क्यों होते है। ये छेद इसलिए बनाए जाते हैं ताकि बेकिंग के दौरान भाप बाहर निकल सके, इससे बिस्किट फूलते नहीं और एकदम कुरकुरे बनते हैं। अधिकतर नमकीन और क्रैकर्स वाले बिस्किट में ये छेद होते हैं ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं।

फैक्ट्री में लिफ्ट टूटने से हुआ हादसा, दो मजदूरों की मौत

फैक्ट्री में लिफ्ट टूटने से हुआ हादसा, दो मजदूरों की मौत

दिल्ली के समयपुर बादली की एक क्रॉकरी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। जहां सामान ढोने वाली लिफ्ट का तार अचानक टूट गया और वह नीचे गिर गई। इस हादसे में लिफ्ट में सवार दो मजदूर, हरिओम और संजय मिश्रा की जान चली गई। पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज कर फैक्ट्री को सील कर दिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

धूप सेंक रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, वीडियो आया सामने

धूप सेंक रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के मुरैना में बुधवार की दोपहर घर के बाहर धूप सेंक रहीं महिलाओं को एक तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों को चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके चलते पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।

नथिंग का भारत में बड़ा धमाका, बेंगलुरु में खुलेगा पहला फ्लैगशिप स्टोर

नथिंग का भारत में बड़ा धमाका, बेंगलुरु में खुलेगा पहला फ्लैगशिप स्टोर

टेक दिग्गज ‘नथिंग’ ने बेंगलुरु में भारत का पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलने की पुष्टि की है। यह लंदन के बाहर कंपनी का पहला वैश्विक स्टोर होगा, जहाँ ग्राहक प्रोडक्ट्स का सीधा अनुभव ले सकेंगे। कंपनी ने अपने सब-ब्रांड CMF को भी ‘CMF इंडिया’ के नाम से भारत में स्वतंत्र रूप से स्थापित किया है। यह कदम भारतीय बाजार में नथिंग की बढ़ती पकड़ और निवेश को दर्शाता है।

एमपी के 100 गांवों का होगा ‘मेगा विकास’

एमपी के 100 गांवों का होगा ‘मेगा विकास’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात कर नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों के विकास का ‘माइक्रो प्लान’ साझा किया है। इस योजना के तहत बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़कर सर्वांगीण प्रगति सुनिश्चित करना है।

News Source: पत्रिका
शक में पति ने की पत्नी की हत्या, दूध पीते बच्चे की भी गई जान

शक में पति ने की पत्नी की हत्या, दूध पीते बच्चे की भी गई जान

खरगोन के बकावा में सुनील नामक युवक ने शक के चलते अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिस समय वह पत्नी को मार रहा था, वह अपने 6 महीने के बेटे को दूध पिला रही थी। मारपीट के दौरान दूध बच्चे की सांस नली में फंस गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने आरपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लाडली बहना योजना: सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे 32वीं किस्त

लाडली बहना योजना: सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे 32वीं किस्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नर्मदापुरम से लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1.26 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी के पैसे भी लाभार्थियों को भेजे जाएंगे।

News Source: नवभारत
iQOO का नया फ़ोन लॉन्च: मिलेगा 200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी

iQOO का नया फ़ोन लॉन्च: मिलेगा 200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी

iQOO ने गेमर्स के लिए नया फोन Z11 Turbo लॉन्च कर दिया। इसमें 200MP का शानदार कैमरा और 7600mAh की पॉवरफुल बैटरी मिलेगी। गेमिंग करने वालो के लिए तगड़ा स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 16GB रैम दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹36,000 है। अभी यह फ़ोन चीन में लॉन्च हुआ है, अब जल्द ही भारत में आने वाला है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें