
टेंपो और कार के बीच जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत
बिहार के वैशाली में एक बेकाबू टेम्पो और कार की टक्कर हो गई, हादसे में 65 साल के विश्वनाथ साह की मौत हो गयी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि टेम्पो ड्राइवर नशे में था जिस वजह से हादसा हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर लिए है और पुरे मामले की अच्छे से जांच पड़ताल की जा रही है।






