📱Download Our App
Kitchen Tips : दागों की छुट्टी, प्लास्टिक के पुराने डिब्बे अब चमकेंगे नए जैसे

Kitchen Tips : दागों की छुट्टी, प्लास्टिक के पुराने डिब्बे अब चमकेंगे नए जैसे

किचन में प्लास्टिक के डिब्बों पर लगे तेल और हल्दी के जिद्दी दागों को साफ करना अब आसान है। बेकिंग सोडा का पेस्ट, नींबू का रस या सफेद सिरका इस्तेमाल करके आप डिब्बों की चिकनाई और बदबू मिनटों में दूर कर सकते हैं। ज्यादा गंदे डिब्बों को गर्म पानी और डिटर्जेंट में भिगोकर रख दे, जिससे वे एकदम नए जैसे चमक जायेंगे।

पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, मृतकों के परिवार को सौंपे चेक

पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, मृतकों के परिवार को सौंपे चेक

राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी से बीमार हुए लोगों और मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। मृतकों के परिजनों को राहुल गाँधी ने एक लाख और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 50-50 हजार रुपए के चेक दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे “स्मार्ट सिटी” मॉडल में लोगों को साफ पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है।

कोहरे की वजह से हुआ हादसा, आपस में टकराई 6 गाड़ियां

कोहरे की वजह से हुआ हादसा, आपस में टकराई 6 गाड़ियां

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर शनिवार सुबह घने कोहरे की वजह से 6 गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई, साथ ही एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया।

News Source: न्यूज़ 24
देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मोदी ने दिखाई हरी झंडी

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। यह हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी और 17 घंटे का सफर सिर्फ 14 घंटे में पूरा करेगी। इसमें AC कोच के साथ आधुनिक सुविधाएं और हवा को साफ रखने वाली खास टेक्नोलॉजी दी गई है। लम्बे सफर की रात की यात्रा अब पहले से ज्यादा आरामदायक होगी।

News Source: न्यूज़ 18
डंपर-कार की जबरदस्त टक्कर, 4 दोस्तों की मौत

डंपर-कार की जबरदस्त टक्कर, 4 दोस्तों की मौत

बिहार के मधेपुरा में शनिवार सुबह एक डंपर और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार में परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 4 दोस्तों की मौत हो गई। सभी दोस्त में से एक दोस्त की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था तो वह अपने तीन दोस्तों के साथ अस्पताल जा रहे थे, उससे पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया।

क्या है विराट रामायण मंदिर के शिवलिंग की खासियत?

क्या है विराट रामायण मंदिर के शिवलिंग की खासियत?

बिहार के मोतिहारी में दुनिया का सबसे बड़ा ‘विराट रामायण मंदिर’ बन रहा है। यहाँ स्थापित होने वाले शिवलिंग की खासियत है कि यह 33 फीट ऊँचा और 210 टन वजनी है। 120 एकड़ में फैले इस मंदिर में 22 मंदिर और 12 ऊँचे शिखर होंगे। खास बात यह है कि यह मंदिर अयोध्या और जनकपुर के बीच रामजानकी पथ पर स्थित है।

डंपर की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल

डंपर की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल

अशोकनगर के कचनार में शुक्रवार शाम बाइक सवार जीजा-साले को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई, एंबुलेंस से भोपाल ले जाते समय जीजा हेमंत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घर वालो को सौंप दिया है और अज्ञात डंपर की तलाश कर रही है।

कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जला 18 वर्षीय युवक

कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जला 18 वर्षीय युवक

शहडोल के कठोतिया गांव में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। उस समय घर में मां-बेटे सो रहे थे, आग की लपटें उठती देख मां बाहर निकल आई लेकिन बेटा अमित पटेल (18) अंदर ही फसा रह गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सब्जी बेचकर घर चलाता था।

स्कूटी सवार को टैंकर ने रौंदा, मौके पर गई जान

स्कूटी सवार को टैंकर ने रौंदा, मौके पर गई जान

जबलपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ़्तार टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी और रौंदते हुए आगे निकल गया। इस हादसे में रिंकू चौरसिया ने मौके पर दम तोड़ दिया। टक्कर मरने के बाद टैंकर चालक ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ : बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

ब्रेकिंग न्यूज़ : बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक के फैंस के लिए बुरी खबर है। लॉरेंस गैंग ने सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही लॉरेंस गैंग ने फिरौती के तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की है। इस मामले में पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली के SSP को शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें